होम / ब्रैंड स्पीक्स / फिर धूम मचाएगा IMPACT 50 Most Influential Women अवॉर्ड्स, देखिए जूरी मेंबर्स की लिस्ट
फिर धूम मचाएगा IMPACT 50 Most Influential Women अवॉर्ड्स, देखिए जूरी मेंबर्स की लिस्ट
एक्सचेंज4मीडिया समूह की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘इम्पैक्ट’ जल्द ही 50 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी करेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
एक्सचेंज4मीडिया समूह की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘इम्पैक्ट’ जल्द ही 50 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी करेगा। इसके लिए समूह ने IMPACT 50 Most Influential Women अवॉर्ड के 2023 एडिशन की घोषणा कर दी है, जोकि इसका 11वां एडिशन है। सूची में शामिल विजेताओं का चयन करने के लिए जूरी मीट का आयोजन शीघ्र ही मुंबई में किया जाएगा।
पिछले साल की तरह इस साल भी ‘मैडिसन वर्ल्ड’ (Madison World) के चेयरमैन सैम बलसारा की अध्यक्षता में सम्मानित जूरी सदस्यों द्वारा सावधानीपूर्वक इस लिस्ट तैयार को तैयार किया जाएगा।
यह अवॉर्ड ऐडवरटाइजिंग, मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के द्वारा किए गए प्रेरणादायक नेतृत्व, उल्लेखनीय काम और अपार योगदान को न केवल पहचान दिलाता है, बल्कि उनकी उपलब्धियों को लोगों के सामने लाता है। पिछले साल 'नेटवर्क18 ग्रुप' (Network18 Group) के बिजनेस न्यूज चैनल 'सीएनबीसीटीवी18' (CNBCTV18) की मैनेजिंग एडिटर शीरीन भान ने इम्पैक्ट की 50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस साल भी ‘इम्पैक्ट’ के पास कई प्रभावशाली नाम हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में खासा प्रभाव डाला है।
इस वर्ष 50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं का चयन करने वाले जूरी सदस्य इस प्रकार हैं -
अनुज पोद्दार, एमडी व सीईओ, बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
भास्कर शर्मा, सीईओ (इंडिया), रेडबुल
अमीन लखानी, सीईओ, माइंडशेयर (साउथ एशिया)
शालिनी कामथ, फाउंडर व सीईओ, एसके एंड एसोसिएट्स
जोसी पॉल, चेयरमैन व चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, बीबीडीओ इंडिया
जसनीत बाछल, सीईओ व को-फाउंडर, अर्थवर्म
परितोष श्रीवास्तव, सीईओ, L&K L&K Saatchi & Saatchi, Publicis Worldwide, Saatchi Propagate & Publicis Beehive
उत्तम मलानी, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, सेंचुरी मैट्रेसेस
गौर गुप्ता, चेयरमैन व एमडी, ट्राइब्स कम्युनिकेशंस
अंजना घोष, पूर्व सीईओ, Xotik Frujus और पूर्व डारेक्टर, बिसलेरी
हरीश टिबरेवाला, जॉइंट सीईओ, Mirum India
सीके कुमारवेल, सीईओ, Natural Salons
नीना एलाविया जयपुरिया, प्रमुख - हिंदी व किड्स टीवी नेटवर्क, Viacom18
बता दें कि यह इस कार्यक्रम का 11वां एडिशन है। इंपैक्ट द्वारा यह लिस्ट जारी करने की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी, जिसमें देश की ऐसी महिलाओं को स्थान दिया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपने-अपने फील्ड में खास पहचान बनाई है और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत्र बनी हैं। इस लिस्ट की पूर्व में विजेता रहीं महिलाओं पर नजर डालें तो इनमें ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी (2020), ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज’ (Godrej Industries) की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या डबास (2019), नादिया चौहान (2018), मालिनी अग्रवाल (2017), एकता कपूर (2016), कीर्तिगा रेड्डी (2015), रामा बीजापुरकर (2014), शोभना भरतिया (2013) और विनीता बाली (2012) का नाम शामिल है।
अधिक जानकारी के लिए आप नीचें दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
https://e4mevents.com/impact-top50-women-2023/jury
टैग्स एक्सचेंज4मीडिया इम्पैक्ट 50 प्रभावशाली महिलाओं की सूची