होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘Hindustan Times’ ने तारिक मलिक को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘Hindustan Times’ ने तारिक मलिक को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

तारिक मलिक इससे पहले ‘डेन केबल’ (DEN Cable) में वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) ने इंडस्ट्री के जाने-माने नाम  तारिक मलिक को ‘आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ (AI-based) पर आधारित अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ओटीटीप्ले’ (OTTplay) का बिजनेस हेड नियुक्त किया है।

तारिक मलिक इससे पहले ‘डेन केबल’ (DEN Cable) में वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। बताया जाता है कि तारिक ‘डेन केबल’ में नोटिस पीरियड पर हैं और दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह में ‘ओटीटीप्ले’ में शामिल होंगे।

तारिक ने मार्केटिंग में एमबीए किया है और उनके पास प्रतिष्ठित आईआईएम, अहमदाबाद से सामान्य प्रबंधन (जनरल मैनेजमेंट) में एडवांस डिग्री है।

बता दें कि ‘एचटी मीडिया’ (HT Media) ने हाल ही में ‘ओटीटीप्ले’ प्रीमियम सेवा शुरू की है, जो एक ही बिलिंग के साथ कई ओवर द टॉप प्लेटफार्म्स को एक जगह उपलब्ध कराती है। एचटी मीडिया के ओटीटीप्ले प्रीमियम में 12 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, सोनी लिव, जी5, लायंसगेट प्ले, शेमारूमी, सन एनएक्सटी, एफयूएसई+, टेस्टमेड+, क्यूरियोसिटी स्ट्रीम, हॉलमार्क मूवीज नाउ, डस्ट, डॉक्यूबे और शॉर्ट्सटीवी के साथ कंटेंट पार्टनरशिप है।

गौरतलब है कि ‘एचटी लैब्स’ (HT Labs) के सीईओ और को-फाउंडर अविनाश मुदलियार ने पहले कहा था कि उनका लक्ष्य वर्ष 2023 तक पांच मिलियन तक सबस्क्राइबर्स जुटाना है। वर्तमान में ओटीटीप्ले के पांच मिलियन से ज्यादा यूनिक विजिटर्स हैं।


टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स ओटीटीप्ले तारिक मलिक डेन केबल
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago