होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘inDrive’ का मीडिया बिजनेस संभालेगी ‘हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया’

‘inDrive’ का मीडिया बिजनेस संभालेगी ‘हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया’

इन जिम्मेदारियों में ब्रैंड की ऑफलाइन (ओओएच, रेडियो, प्रिंट, टीवी) और ऑनलाइन मीडिया स्ट्रैटेजीज को चलाना शामिल होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘हवास इंडिया’ (Havas India) की विशेष मीडिया शाखा ‘हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया’ (Havas Media Network India) ने ग्लोबल मोबिलिटी और अर्बन सर्विसेज प्लेटफॉर्म ‘इनड्राइव’ (inDrive) का एकीकृत मीडिया जनादेश (integrated media mandate) हासिल किया है।

‘हवास मीडिया इंडिया’ के प्रेजिडेंट (नॉर्थ) हरबीर सिंह राय के नेतृत्व में एजेंसी के गुरुग्राम स्थित कार्यालय से इनड्राइव के मीडिया बिजनेस की देखरेख की जाएगी। इस भूमिका में सार्वजनिक जागरूकता और दृश्यता (public awareness and visibility) को बढ़ाने के उद्देश्य से उनकी जिम्मेदारियों में ब्रैंड की ऑफलाइन (ओओएच, रेडियो, प्रिंट, टीवी) और ऑनलाइन मीडिया स्ट्रैटेजीज का संचालन शामिल होगा।

‘इनड्राइव’ वर्तमान में नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और लुधियाना सहित देश के 10 शहरों में काम करता है। राइड हेलिंग और एग्रीगेटर सेवाओं के क्षेत्र में यह ब्रैंड अपने बेहतर मूल्य निर्धारण तंत्र, उपभोक्ताओं के लिए सुविधा और उचित मूल्य सुनिश्चित करने के कारण अपनी अलग पहचान रखता है। इसका प्राथमिक उद्देश्य तमाम बाधाओं को कम करना है, नए यूजर्स को जोड़ने में सहायता करना और प्रत्येक यूजर्स को उनकी सवारी के लिए किराए पर बातचीत करने की पेशकश करके विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। ‘इनड्राइव’ का उद्देश्य परिवहन सेवा प्रदाताओं और यूजर्स के बीच अपनी विशिष्ट विशेषताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जिससे अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की जा सके।

इस बारे में ‘इनड्राइव’ के गो टू मार्केट (GTM) मैनेजर (साउथ एशिया) अविक कर्मकार (Avik Karmakar) का कहना है, ‘सेंसर पावर डेटा द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, इनड्राइव डाउनलोड के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा राइडशेयरिंग ऐप है, जो दर्शाता है कि बाजार नए और अधिक सुविधाजनक विकल्पों के लिए तैयार है। हम हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं और हमें एक सफल सहयोग की उम्मीद है।’

वहीं, विश्वास स्थापित करने और क्लाइंट्स के लिए प्रासंगिक परिणाम देने के लिए एजेंसी की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा ‘हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया’ के सीईओ मोहित जोशी का कहना है, ‘हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया में हम अपने क्लाइंट्स के लिए सार्थक जुड़ाव बनाने और ठोस परिणाम देने में विश्वास करते हैं। हम उनकी जरूरतों और चुनौतियों को समझते हैं और अपनी व्यापक क्षमताओं के साथ मिलकर, हम इनड्राइव के लिए बिजनेस ग्रोथ देने का प्रयास करेंगे।’

इस बारे में ‘हवास मीडिया इंडिया’ के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय मोहन का कहना है, ‘अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार में इनड्राइव एक मजबूत दावेदार है। इस स्थान में प्रवेश करना एक रोमांचक चुनौती है और हवास मीडिया इंडिया अनुभवी प्रोफेशनल्स की एक टीम के साथ इस ब्रैंड की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।’


टैग्स उदय मोहन हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया इनड्राइव अविक कर्मकार
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

13 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

12 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

12 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

13 hours ago