होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘Havas’ ने अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी और Logo को दिया नया लुक, कही ये बात
‘Havas’ ने अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी और Logo को दिया नया लुक, कही ये बात
हवास के नए लोगो को लाल रंग के बैकग्राउंड पर सादा और साफ फॉन्ट के साथ सेट किया गया है। इससे पहले कंपनी ने लोगो में बदलाव का संकेत देते हुए एक ट्वीट किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
मल्टीनेशनल एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशंस कंपनी ‘हवास’ (Havas) ने 20 साल में पहली बार अपनी विजुअल आइडेंटिटी और लोगो को नया लुक देने की घोषणा की है। अपने एक ट्वीट में कंपनी का कहना है, ‘दो दशक बाद Havas ने हाल ही में अपने ब्रैंड आर्किटेक्चर और अपनी ब्रैंड आइडेंटिटी को एक नया रूप देकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।’
हवास का यह भी कहना है कि कंपनी ने अपने ब्रैंड आर्किटेक्चर को सुव्यवस्थित करते हुए आधुनिकता के अनुरूप अपने लुक को अपडेट किया है और क्लाइंट्स, पार्टनर्स और टैलेंट तक पहुंच बढ़ाने के लिए आसान बनाया है।
After two decades, #Havas has recently embarked on a significant milestone by revamping its brand architecture and giving a fresh new look to its brand identity. #Reveal #OneHavas #MeaningfulDifference #HavasProud @vivendi @ConranDesign pic.twitter.com/YOtsiLBNgO
— Havas (@Havas) June 13, 2023
हवास के नए लोगो को लाल रंग के बैकग्राउंड पर सादा और साफ फॉन्ट के साथ सेट किया गया है। इससे पहले कंपनी ने लोगो में बदलाव का संकेत देते हुए एक ट्वीट किया था।
Tomorrow's the day!
— Havas (@Havas) June 12, 2023
We are beyond excited as we prepare to unveil some thrilling news! Stay tuned. #MeaningfulDifference #OneHavas #Reveal pic.twitter.com/jDPlfyP6di
कंपनी ने रीब्रैंडिंग कवायद की घोषणा करते हुए आधिकारिक स्टेटमेंट भी जारी किया है। इस स्टेटमेंट में कंपनी का कहना है, ‘20 साल में पहली बार हवास ने अपने ब्रैंड आर्किटेक्चर को सुव्यवस्थित किया है और अपने लुक को अपडेट किया है, जिससे यह क्लाइंट्स, पार्टनर्स और टैलेंट्स के लिए अधिक आधुनिक, सार्थक और नेविगेट करने में आसान हो गया है। हवास की प्रमुख स्ट्रैटेजिक ब्रैंडिंग एजेंसी Conran Design Group की टीम ने इस प्रोजेक्ट को साकार करने में मदद की और एक नया व एकीकृत ब्रैंड तैयार किया जो पॉवरफुल और आइकॉनिक है, ताकि समूह के एकीकृत मॉडल को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित किया जा सके।’
टैग्स लोगो हवास ब्रैंड आइडेंटिटी