होम / ब्रैंड स्पीक्स / फिर धूम मचाएगा IMPACT 50 Most Influential Women अवॉर्ड्स, Tribes बना प्रेजेंटिंग पार्टनर
फिर धूम मचाएगा IMPACT 50 Most Influential Women अवॉर्ड्स, Tribes बना प्रेजेंटिंग पार्टनर
एक्सचेंज4मीडिया समूह ने IMPACT 50 Most Influential Women अवॉर्ड के 2023 एडिशन की घोषणा कर दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
एक्सचेंज4मीडिया समूह की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘इम्पैक्ट’ जल्द ही 50 प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी करेगा। इसके लिए समूह ने IMPACT 50 Most Influential Women अवॉर्ड के 2023 एडिशन की घोषणा कर दी है।
यह अवॉर्ड ऐडवरटाइजिंग, मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के द्वारा किए गए प्रेरणादायक नेतृत्व, उल्लेखनीय काम और अपार योगदान को न केवल पहचान दिलाता है, बल्कि उनकी उपलब्धियों को लोगों के समाने लाता है।
2023 एडिटशन के लिए, ट्राइब्स (Tribes) IMPACT 50 Most Influential Women अवॉर्ड के प्रेजेंटिंग पार्टनर के तौर पर शामिल हुआ है। बता दें कि 2022 में, मार्केटिंग के लिए AI के डेवलपर्स Scibids द्वारा संचालित (Powered by) किया गया था। गोल्ड पार्टनर इंडिया टुडे टेलीविजन था।
बता दें कि Tribes 83 मिलियन डॉलर की पूरी तरह से इंटीग्रेटिड मार्केटिंग एजेंसी है।
पिछले साल 'नेटवर्क18 ग्रुप' (Network18 Group) के बिजनेस न्यूज चैनल 'सीएनबीसीटीवी18' (CNBCTV18) की मैनेजिंग एडिटर शीरीन भान ने इम्पैक्ट की 50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया था। शीरीन भान ने ‘India Business Hour’ और ‘Young Turks’ जैसे शो के माध्यम से बिजनेस न्यूज ब्रॉडकास्ट को फिर से परिभाषित करने के लिए शीर्ष स्थान हासिल किया था।
2022 में इस लिस्ट को तैयार करने वाली जूरी के अध्यक्ष ‘मैडिसन वर्ल्ड’ (Madison World) के चेयरमैन और फाउंडर सैम बलसारा थे, जिनके नेतृत्व में यह सूची तैयार की गई थी। वहीं जूरी सदस्यों में विभिन्न इंडस्ट्री के दिग्गजों को शामिल किया गया था, जिनमें ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के सीईओ अविनाश पांडेय, ‘Platinum Guild International–India’ की एमडी वैशाली बनर्जी, ‘Eros International Media Ltd’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ प्रदीप द्विवेदी, ‘Beauty & Wellbeing, HUL’ की ग्लोबल सीएमओ प्रिया नायर, ‘Bisleri’ के सीईओ एंजेलो जॉर्ज, ‘Bluedart Express’ की इंडिपेंडेट डायरेक्टर और बोर्ड मेंबर कविता नायर, ‘Hearth Ventures’ की को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर शैफाली छाछी, ‘The Linus Adventures LLP’ के फाउंडर सुनील लुल्ला, ‘HT Media Ltd’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव बेओत्रा, ‘BSH Home Appliances’ के एमडी और सीईओ नीरज बहल, ‘Xapads Media’ के सीईओ नितिन गुप्ता, ‘Jio Ads’ के सीईओ गुलशन वर्मा और ‘Quora’ के जनरल मैनेजर (APAC) गुरमीत सिंह शामिल रहे थे।
इस सहयोग पर टिप्पणी करते हुए Tribes कम्युनिकेशन के चेयरमैन व एमडी गौर गुप्ता ने कहा, 'हम IMPACT 50 Most Influential Women 2023 अवॉर्ड्स के प्रेजेंटिंग पार्टनर बनकर रोमांचित हैं। हम हमेशा इंडस्ट्री में बेस्ट के साथ जुड़े हुए हैं और ये अवॉर्ड हमारे ब्रैंड के लिए एकदम उपयुक्त हैं, जो उत्कृष्टता और नवीनता का प्रतीक है।
बता दें कि यह इस कार्यक्रम का 11वां एडिशन है। इंपैक्ट द्वारा यह लिस्ट जारी करने की शुरुआत वर्ष 2012 में की गई थी, जिसमें देश की ऐसी महिलाओं को स्थान दिया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपने-अपने फील्ड में खास पहचान बनाई है और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत्र बनी हैं। इस लिस्ट की पूर्व में विजेता रहीं महिलाओं पर नजर डालें तो इनमें ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी (2020), ‘गोदरेज इंडस्ट्रीज’ (Godrej Industries) की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या डबास (2019), नादिया चौहान (2018), मालिनी अग्रवाल (2017), एकता कपूर (2016), कीर्तिगा रेड्डी (2015), रामा बीजापुरकर (2014), शोभना भरतिया (2013) और विनीता बाली (2012) का नाम शामिल है।
अधिक जानकारी के लिए आप नीचें दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
https://e4mevents.com/impact-top50-women-2023/jury
टैग्स एक्सचेंज4मीडिया इम्पैक्ट 50 प्रभावशाली महिलाओं की सूची ट्राइब्स