होम / ब्रैंड स्पीक्स / ITV नेटवर्क ने सजाया 'इंडिया न्यूज मंच', पहले दिन शामिल हुए दिग्गजों ने रखी 'मन की बात'

iTV नेटवर्क ने सजाया 'इंडिया न्यूज मंच', पहले दिन शामिल हुए दिग्गजों ने रखी 'मन की बात'

आईटीवी नेटवर्क (ITV Network) 'इंडिया न्यूज मंच' का आयोजन कर रहा है। 'इंडिया न्यूज मंच 2023' का तीन दिवसीय कार्यक्रम 13 दिसंबर से शुरू हुआ और 15 दिसंबर तक चलेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

आईटीवी नेटवर्क (ITV Network) 'इंडिया न्यूज मंच' का आयोजन कर रहा है। 'इंडिया न्यूज मंच 2023' का तीन दिवसीय कार्यक्रम 13 दिसंबर से शुरू हुआ और 15 दिसंबर तक चलेगा। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है, जहां पहले दिन कई बड़ी हस्तियाों व राजनीतिक दिग्गजों ने शिरकत की और देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।  

इस मेगा कॉन्क्लेव के पहले दिन की शुरुआत में मंच पर आप सांसद राघव चड्ढा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नए CEC कानून को सुप्रीम कोर्ट का अपमान बताया। इनके बाद कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार कार्यक्रम ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई पर जोर डाला। फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव पहुंचे। इनके अलावा सेफोलॉजिस्ट संजय कुमार, यशवंत देशमुख और पवन वर्मा और आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी शिरकत की। उन्होंने कर्नाटक में मोदी फैक्टर के काम करने पर सवाल उठाया। इसोके बाद BJP सांसद और एक्टर रवि किशन और बीजीपी सांसद मनोज तिवारी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भी लोकसभा 2024 के चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही मनोज तिवारी ने बिहार को लेकर भी बात की। उनके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे। उन्होंने विज्ञान और भारत से लेकर सरकार की नीतियों को साझा किया। इस कार्यक्रम में निरहुआ (दिनेश लाल यादव) ने भी हिस्सा लिया। इनके अलावा बिप्लब कुमार, नॉवेलिस्ट तस्नीम खान, साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार, नेता-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के चर्चे के बाद मंच उस्ताद अमीन साबरी एंड ब्रदर्स ने समा बांधा।

कार्यक्र में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, तेजस्वी सूर्या, मीनाक्षी लेखी, मलूक नागर, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, अभिनेत्री और लोकसभा सांसद हेमा मालिनी भी पहुचीं। वहीं कार्यक्रम का अंत ओम प्रकाश राजभर के चर्चे के साथ किया गया।

कॉन्क्लेव का सीधा प्रसारण आईटीवी नेटवर्क के 'इंडिया न्यूज', 'न्यूजएक्स' व इसके सभी रीजनल चैनल्स पर किया जा रहा है। इसके अलावा  डेलीहंट, शेमारूमी, वॉचो, मजालो, जियो टीवी, टाटास्काई और पेटीएम लाइवस्ट्रीम पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जा रहा है।

 


टैग्स राजनेता इंडिया न्यूज मंच 2023 पहला दिन
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago