होम / ब्रैंड स्पीक्स / एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप मना रहा है 21 साल का जश्न, ब्रैंड को यूं दी नई पहचान
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप मना रहा है 21 साल का जश्न, ब्रैंड को यूं दी नई पहचान
मीडिया, मार्केटिंग व एडवर्टाइजिंग से जुड़ी खबरों की दुनिया में एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने अपने 21 साल पूरे कर लिए है। इस मौके का जश्न मनाते हुए ग्रुप ने अपने ब्रैंड को एक नई पहचान दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
मीडिया, मार्केटिंग व एडवर्टाइजिंग से जुड़ी खबरों की दुनिया में एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप (exchange4media group) ने अपने 21 साल पूरे कर लिए है। इस मौके का जश्न मनाते हुए एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने अपने ब्रैंड को एक नई पहचान दी है। बदलते समय को ध्यान में रखते हुए ग्रुप ने सोमवार को अपने नए लोगो का अनावरण किया।
बता दें कि ग्रुप द्वारा जारी किए गए नए लोगो में लाल रंग से e4m लिखा है, जोकि ब्रैंड के भविष्य पर केंद्रित है और नए युग के मूल्यों को दर्शाता है, जबकि अभी भी इसकी जड़ें गतिशील पत्रकारिता के मूल्यों पर केंद्रित है और 2000 में अपनी स्थापना के बाद से ही कंपनी लगातार विकास के पथ पर अग्रसर रही है।
नए लोगो का अनावरण कंपनी के फ्लैगशिप इवेंट यानि ‘e4m कॉन्क्लेव’ के 21वें एडिशन में किया गया।
अपनी स्थापना के बाद से अब तक एक्सचेंज4मीडिया ने एक लंबा सफर तय किया है। इसे मीडिया, मार्केटिंग व एडवर्टाइजिंग से जुड़े लोगों के लिए अलग तरह की खबरें देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। आज यह पूरी इंडस्ट्री के लिए इस तरह का इकलौता सूचना का प्रदान करने का मंच है। खबरें हों, विचार हों, विश्लेषणात्मक जानकारी हो, घटनाओं का गहन विश्लेषण हो या ट्रेंडिग खबरों का पूर्वानुमान हो, एक्सचेंज4मीडिया की एक अलग ही क्रेडिबिलिटी है और लॉयल फॉलोअर्स हैं।
वर्तमान में ग्रुप के पोर्टफोलियो में सात अलग न्यूज प्लेटफॉर्म हैं, जिसमें ‘पिच’ (PITCH), ‘इम्पैक्ट’ (Impact), ‘रियल्टी प्लस’ (Realty Plus), ‘समाचार4मीडिया’ (Samachar4Media), ‘लाउडेस्ट’ (Loudest), ‘फ्यूचर प्ले’ (Future Play) और ‘एक्सचेंज4मीडिया डॉट कॉम’ (exchange4media.com) शामिल हैं।
टैग्स लोगो एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप