होम / ब्रैंड स्पीक्स / IPL मैचों के दौरान Eloelo ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

IPL मैचों के दौरान Eloelo ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

कंपनी के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही अब तक मौजूदा एक लाख से अधिक यूजर्स और लाइव स्ट्रीमिंग के साथ 80 मिलियन से अधिक गेमप्लेज मिल चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

लाइव स्ट्रीमिंग और सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म ‘Eloelo‘ का कहना है कि देश के सबसे बड़े लाइव स्ट्रीमिंग गेमिंग टूर्नामेंट की लॉन्चिंग के बाद से मात्र एक महीने के अंदर ही इसे अपने प्रीमियर लीग पर 80 मिलियन से अधिक गेमप्ले (Gameplay) मिले हैं। कंपनी को उम्मीद है कि ‘आईपीएल‘ खत्म होने तक इन गेमप्ले की संख्या 110 मिलियन के आंकड़े को पार कर जाएगी।

बता दें कि 17 अप्रैल को टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही अब तक मौजूदा एक लाख से अधिक यूजर्स और लाइव स्ट्रीमिंग के साथ 80 मिलियन से अधिक गेमप्लेज मिल चुके हैं। टूर्नामेंट का आयोजन रोजाना आईपीएल मैचों के साथ-साथ विभिन्न भारतीय क्रिकेट कमेंटेटरों (commentators) और कंटेंट क्रिएटरों द्वारा किया जाता है।

Eloelo के इंजीनियरिंग हेड अंकित मिश्रा का कहना है, ‘किसी भी लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर मल्टीपल यूजर्स को एक साथ लाना मुश्किल होता है। लेकिन ईपीएल (EloElo Premier League) में हमने एक वास्तविक इवेंट (लाइव आईपीएल मैच) के साथ बेहतरीन तालमेल बनाया है। ऐप पर लाइव कमेंटरी के साथ मैच के दौरान रियल टाइम पूर्वानुमान के लिए यूजर्स से प्रतिक्रिया लेना आसान नहीं था। ईपीएल ने हमें नए प्रयोग करने और भविष्य में इन्हें अंजाम देने के अवसर प्रदान किए हैं।’

उन्होंने कहा कि Eloelo प्रीमियर लीग एक बॉल प्रेडिक्शन गेम है, जिसमें यूजर ऐप पर लाइव कमेंटरी देख सकता है और यह पूर्वानुमान लगा सकता है कि अगली गेंद पर क्या होगा। इस तरह सही पूर्वानुमान लगाकर यूर्जर आकर्षक इनाम जीतने का मौका पा सकते हैं।

बता दें कि ‘इंडियन प्रीमियर लीग‘ (आईपीएल) देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन है, जिसके प्रशंसकों की संख्या बहुत ज्यादा है और ‘ईपीएल‘ के इस अनूठे फोर्मेट ने Eloelo ऐप के जरिये प्रशंसकों की बड़ी ऑनलाइन कम्युनिटी बनाई है। कंपनी ने पाया है कि यूजर्स द्वारा ऐप पर रहने के समय में बढ़ोतरी हुई है और हर नए गेम के साथ वे बेहतर पूर्वानुमान लगा रहे हैं।

इस बारे में Eloelo के फाउंडर और सीईओ सौरभ पाण्डेय का कहना है, ‘भारत में दुनिया की क्रिएटर कैपिटल बनने की अपार क्षमता है। इसके लिए यह जरूरी है कि यूजर्स को सर्वश्रेष्ठ लाइव अनुभव प्रदान करने के लिए सशक्त बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाए। लाइव स्ट्रीमिंग, नए सोशल फोर्मेट के रूप में विभिन्न क्षेत्रों और संस्कृतियों से जुड़े यूजर्स को लुभाती है। ईपीएल Eloelo द्वारा लॉन्च किया गया ऐसा ही एक प्रोडक्ट है। इस क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है और आने वाले समय में Eloelo बहुत कुछ नया लाने के लिए तैयार है।’

कंपनी का कहना है कि क्रिएटर्स के बीच कम होता अंतर और यूजर्स का बढ़ता इंटरैक्शन ईपीएल की सफलता की पुष्टि करता है। पिछले दो महीनों में Eloelo के यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़कर 3.5 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई है। कंपनी के अनुसार, यूजर्स अब क्रिएटर्स के साथ जुड़ रहे हैं। यूजर्स को लुभाने वाला कंटेट एक सोशल गेम बन गया है।


टैग्स आईपीएल ईपीएल गेमप्लेज सौरभ पाण्डेय अंकित मिश्रा
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago