होम / ब्रैंड स्पीक्स / E4m RetailEX अवॉर्ड्स: रिटेल इंडस्ट्री में उत्कृष्टता को सम्मान, देखें विजेताओं की लिस्ट

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: रिटेल इंडस्ट्री में उत्कृष्टता को सम्मान, देखें विजेताओं की लिस्ट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने मंगलवार, 11 मार्च को मुंबई में इंडस्ट्री जगत के दिग्गजों और बिजनेस हेड्स की मौजूदगी में e4m RetailEX अवॉर्ड्स के पहले संस्करण का आयोजन किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने मंगलवार, 11 मार्च को मुंबई में इंडस्ट्री जगत के दिग्गजों और बिजनेस हेड्स की मौजूदगी में e4m RetailEX अवॉर्ड्स के पहले संस्करण का आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में उन पथप्रदर्शकों और नवप्रवर्तकों को सम्मानित किया गया जो भारत में रिटेल परिदृश्य को नए सिरे से आकार दे रहे हैं और अपनी रचनात्मकता से इंडस्ट्री को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा अवॉर्ड 'ब्रैंड ऑफ द ईयर' इंद्रिया - आदित्य बिड़ला ज्वेलरी को मिला। इस ब्रैंड ने अपनी असाधारण कार्यक्षमता और नवाचार के लिए कुल 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज अवॉर्ड भी जीते।

ये अनूठे अवॉर्ड्स उन ब्रैंड्स और प्रोफेशनल्स को सम्मानित करते हैं जो अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर, प्रभावशाली कैंपेन बनाकर और अपने दर्शकों के साथ गहरे संबंध स्थापित करके रिटेल इंडस्ट्री की सीमाओं को आगे बढ़ाते हैं। इस आयोजन में प्रमुख विजेताओं में Zivame, The Body Shop, PR Pundit Havas Red, Social Beat, Titan Company Ltd. और Ethinos Digital Marketing शामिल रहे।

अगर पदक तालिका की बात करें, तो Zivame ने विभिन्न कैटेगरीज में 4 गोल्ड मेडल, The Body Shop ने 2 गोल्ड मेडल, PR Pundit Havas Red ने 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल, Social Beat ने 1 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल, Titan Company Ltd. ने 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल, और Ethinos Digital Marketing ने 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

e4m RetailEX अवॉर्ड्स का उद्देश्य रिटेल मार्केटिंग में उत्कृष्टता को पहचानना और प्रभावशाली मार्केटिंग रणनीतियों की परिवर्तनकारी शक्ति का जश्न मनाना है। ये अवॉर्ड्स उन ब्रैंड्स, एजेंसियों और व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं जिनकी रचनात्मकता और नवाचार ग्राहक अनुभव को असाधारण बनाते हैं।

e4m RetailEX अवॉर्ड्स के पहले संस्करण की जूरी के अध्यक्ष अवनीश आनंद, पार्टनर, Singularity Growth Fund थे। जूरी पैनल में इंडस्ट्री के कई प्रसिद्ध नाम शामिल थे। इन अवॉर्ड्स के माध्यम से नवाचारपूर्ण ब्रैंड लॉन्च से लेकर प्रभावशाली सोशल मीडिया रणनीतियों तक, उन कैपेंस को सम्मानित किया जाता है जो इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं और दूसरों को प्रेरित करते हैं।

विजेताओं का चयन डिजाइन, मार्केटिंग, बेस्ट इन सेक्टर और स्पेशलिटी अवॉर्ड्स की चार मुख्य कैटेगरीज में किया गया, जिनमें कई सब-कैटेगरीज भी शामिल थीं।

Route Mobile इस वर्ष के e4m RetailEX अवॉर्ड्स 2025 का को-पार्टनर था।

यहां देखेंं विजेताओं की पूरी लिस्ट:


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago