होम / ब्रैंड स्पीक्स / E4m PR-कॉर्प कम्युनिकेशन वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स: विजेताओं का चयन, 28 फरवरी को उठेगा पर्दा

e4m PR-कॉर्प कम्युनिकेशन वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड्स: विजेताओं का चयन, 28 फरवरी को उठेगा पर्दा

exchange4media PR व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन वुमेन अचीवर्स समिट एवं अवॉर्ड्स 2024 के पांचवें संस्करण की जूरी मीट वर्चुअल रूप से शुक्रवार, 24 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

exchange4media PR व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन वुमेन अचीवर्स समिट एवं अवॉर्ड्स 2024 (exchange4media PR & Corp Comm Women Achievers Awards 2024) के पांचवें संस्करण की जूरी मीट वर्चुअल रूप से शुक्रवार, 24 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई। इस वर्ष 100+ प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से कुछ की सिफारिश की गई, और जूरी ने इनमें से सर्वश्रेष्ठ का चयन किया, जो इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी।

महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव

‘exchange4media PR और Corp Comm Women Achievers Summit and Awards 2024’ का उद्देश्य पीआर, मार्केटिंग, पब्लिक एडवोकेसी और कम्युनिकेशन इंडस्ट्री में महिलाओं की अदम्य भावना को सलाम करना है। यह अवार्ड्स महिलाओं के संघर्ष, उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट लगन और उनके योगदान का उत्सव है। पांचवें संस्करण के माध्यम से, exchange4media उन महिला नेताओं की पहचान करेगा और उन्हें सम्मानित करेगा, जो अपने असाधारण कार्यों के माध्यम से उद्योग को आकार दे रही हैं।

महिला सशक्तिकरण और विविधता को बढ़ावा

इस पहल के तहत न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा, बल्कि उन एजेंसियों और कॉर्पोरेट्स को भी सराहा जाएगा, जो अपने कार्य-संस्कृति में जेंडर डाइवर्सिटी और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ‘बेस्ट ऑर्गनाइजेशन फॉर वुमन एम्पावरमेंट इनिशिएटिव’ के तहत उन एजेंसियों और कॉर्पोरेट्स को सम्मानित किया जाएगा, जो अपने कार्य-संस्कृति में लैंगिक विविधता को बढ़ावा दे रहे हैं।

जूरी पैनल के प्रमुख सदस्य

जूरी में पीआर और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन उद्योग के प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया। इसकी अध्यक्षता स्वतंत्र निदेशक श्रावणी डांग (जूरी चेयर) ने की। अन्य सदस्यों में शामिल थे:

  • अभि महापात्रा, स्वतंत्र सलाहकार
  • अभिनव कंचन, प्रेसिडेंट और ग्रुप हेड, पुरवन्करा
  • अमित कुमार नंचहल, हेड- कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, पेप्सिको
  • अन्नू तलवार, सीईओ व फाउंडर, वैल्यू ऐडेड सर्विस (VAS)
  • हर्ष वर्धन, फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर, फॉर्चुन पीआर
  • जितेंद्र अरोड़ा, बोर्ड एडवाइजरी और गवर्नेंस एवं रिस्क स्ट्रैटजिस्ट
  • मधुकर कुमार, फाउंडर और चीफ स्ट्रैटजिस्ट, ग्रेसेल पीआर
  • निहारिका सफाया, मैनेजिंग डायरेक्टर, लाइव वायर रील्स
  • डॉ. राहुल सेठी, कंसल्टेंट फिजिशियन, इंटरनल मेडिसिन और क्रिटिकल केयर
  • रिंकू झा, स्वतंत्र सलाहकार
  • समृद्धि भारद्वाज, फाउंडर, पीस
  • सुदीप पुरकायस्थ, स्वतंत्र सलाहकार
  • विवेक जोशी, सीनियर डायरेक्टर मार्केटिंग, लेंडिंगकार्ट

नॉमिनेशंस का मूल्यांकन

जूरी को तीन वर्चुअल समूहों में बांटा गया, जिन्होंने नामांकनों का विभिन्न मानदंडों पर मूल्यांकन किया, जैसे नेतृत्व कौशल, भूमिकाएं और जिम्मेदारियां, उपलब्धियां, प्रभाव, भविष्य की संभावनाएं और उद्योग में योगदान। जूरी ने प्रत्येक प्रविष्टि की स्वतंत्र रूप से समीक्षा की और अपने-अपने मानकों के अनुसार उनका गहन विश्लेषण किया।

अंतिम चयन पर चर्चा

जूरी ने उन प्रतिभागियों का चयन किया, जिनकी प्रविष्टियां उनके काम के स्पष्ट दृष्टिकोण, प्रस्तुति, कार्यों की अभिव्यक्ति और उपलब्धियों के आधार पर उत्कृष्ट साबित हुईं। जूरी ने उन नामांकनों पर भी जोर दिया, जो प्रासंगिक, नायाब, एकीकृत और अभिनव पीआर और कम्युनिकेशन दृष्टिकोण को प्रदर्शित करते हैं।

विजेताओं की घोषणा

अंतिम विजेताओं के नाम दिल्ली में 28 फरवरी, 2025 को ऑन-ग्राउंड समिट एवं अवॉर्ड्स समारोह के दिन घोषित किए जाएंगे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago