होम / ब्रैंड स्पीक्स / मुंबई में आज E4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग कॉन्फ्रेंस व अवॉर्ड्स का पहला संस्करण

मुंबई में आज e4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग कॉन्फ्रेंस व अवॉर्ड्स का पहला संस्करण

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप 7 मार्च को यानी आज मुंबई में 'e4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग कॉन्फ्रेंस व अवॉर्ड्स' के पहले संस्करण का आयोजन करने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप 7 मार्च को यानी आज मुंबई में 'e4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग कॉन्फ्रेंस व अवॉर्ड्स' के पहले संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। यह कॉन्फ्रेंस भारत व विदेशों के दूरदर्शी मार्केटर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और अग्रणी एजेंसी अधिकारियों को एक साथ लाने के लिए तैयार है, जहां इंडस्ट्री की बदलती स्थिति पर चर्चा की जाएगी। 

आज के डिजिटल-फर्स्ट युग में परफॉर्मेंस मार्केटिंग एक गेम-चेंजर के रूप में उभरा है, जिससे ब्रैंड्स, एजेंसीज और मीडिया प्लानर्स को डेटा-आधारित रणनीतियों के माध्यम से मापने योग्य परिणाम प्राप्त करने में मदद मिल रही है। दिनभर चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में, प्रतिष्ठित लीडर्स सर्वोत्तम रणनीतियों, विकास के नए अवसरों और आपसी लाभकारी साझेदारियों को बनाने के तरीकों पर अपने विचार साझा करेंगे।

'Performance: Strategies for Today, Vision for Tomorrow' थीम के तहत, यह सम्मेलन नवीनतम रणनीतियों और भविष्य-केंद्रित अंतर्दृष्टियों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जो परफॉर्मेंस मार्केटिंग की सफलता को आगे बढ़ाते हैं। इस शिखर सम्मेलन में इंडस्ट्री के दिग्गज उन विषयों पर प्रकाश डालेंगे, जैसे कि परफॉर्मेंस मार्केटिंग के लिए पर्सनलाइज़ेशन बनाम स्केलेबिलिटी, आज के डिजिटल युग में MarTech की भूमिका, एट्रीब्यूशन का विकास और परफॉर्मेंस मार्केटिंग में उपभोक्ता अनुभव को आकार देना, परफॉर्मेंस मार्केटिंग का भविष्य आदि।

दिनभर चलने वाले इस सम्मेलन के बाद, e4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग अवॉर्ड्स के विजेताओं को इंडस्ट्री के बिजनेस हेड्स और लीडर्स की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा। ये अवॉर्ड्स डिजिटल मार्केटिंग और विज्ञापन के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों को मान्यता देते हैं और विभिन्न श्रेणियों में ब्रैंड्स और एजेंसीज द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों का जश्न मनाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन मार्केटिंग कैंपेंस की उत्कृष्टता, रचनात्मकता और नवाचार को सम्मानित करना है, जिन्होंने असाधारण परिणाम दिए हैं और इंडस्ट्री में विकास और नवाचार को बढ़ावा दिया है।

e4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग अवॉर्ड्स उन ब्रैंड्स, एजेंसीज और व्यक्तियों का सम्मान करते हैं जिनकी रचनात्मकता और दूरदृष्टि परफॉर्मेंस मार्केटिंग इकोसिस्टम को आकार देने में सहायक रही है।

पहले संस्करण के लिए जूरी चेयर के रूप में Kellanova के मैनेजिंग डायरेक्टर (इंडिया व साउथ एशिया) प्रशांत पेरस को नियुक्त किया गया, जबकि को-जूरी चेयर के रूप में एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के फाउंडर, चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा शामिल हैं। अन्य जूरी सदस्यों में इंडस्ट्री के प्रमुख एक्सपर्ट्स और अनुभवी प्रोफेशनल्स शामिल थे।

e4m परफॉर्मेंस मार्केटिंग अवॉर्ड्स के पहले संस्करण के जूरी चेयर के रूप में अपनी भूमिका पर प्रशांत पेरस ने कहा, “पहली बार आयोजित किए जा रहे परफॉर्मेंस मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2024 का चेयरमैन बनना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। जब हम इस तेजी से विकसित होते क्षेत्र में उत्कृष्टता को पहचानने के लिए एक साथ आए हैं, तो मैं खुद को इतने कुशल और प्रतिष्ठित इंडस्ट्री लीडर्स के साथ पाकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। हमारे सामने की जिम्मेदारी रोमांचक और महत्वपूर्ण दोनों है। परफॉर्मेंस मार्केटिंग के बेहतरीन बुद्धजीवियों ने हमें उनके काम का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी सौंपी है और मुझे विश्वास है कि हमारी मूल्यांकन प्रक्रिया व्यापक और सार्थक होगी।”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago