होम / ब्रैंड स्पीक्स / E4m-DNPA डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स के विजेता पुरस्कृत

e4m-DNPA डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स के विजेता पुरस्कृत

DNPA ने ‘e4m-DNPA डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2023’ के विजेताओं को शुक्रवार यानी 20 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में सम्मानित किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने ‘e4m-DNPA डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2023’ के विजेताओं को शुक्रवार यानी 20 जनवरी, 2023 को दिल्ली के होटल हयात रीजेंसी में सम्मानित किया। बता दें कि जिन डिजिटल प्लेटफॉर्म को अवॉर्ड के दिए गए, उनमें केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कोविन एप, ई-गवर्नेंस पोर्टल और जीएसटी पोर्टल प्रमुख है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी दो अवॉर्ड दिए गए।

e4m-DNPA डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स ऐसे डिजिटल टेक्नोलॉजी इनोवेशन को प्रोत्साहित करना है, जिससे नागरिकों का जीवन बेहतर हो और राष्ट्रीय निर्माण को बढ़ावा मिलता हो। e4m-DNPA डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2023 भारत की ऐसी अत्याधुनिक डिजिटल पहल का सम्मान करता है, जो विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को ऑन-डिमांड गवर्नेंस और सेवाएं प्रदान करते हैं।

उपभोक्ता मामलों के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ (ONORC), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का ‘CoWIN ऐप’, वित्तीय सेवा विभाग की ‘प्रधानमंत्री जन-धन योजना’, राजस्व विभाग का ‘जीएसटी’ वित्त मंत्रालय, दिल्ली पुलिस का ‘हिम्मत ऐप’, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का CAMPA ऐप, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MEITY) का ‘E Gov पोर्टल’ व ‘डिजी लॉकर’, शिक्षा मंत्रालय के NCERT के तहत ‘DIKSHA प्लेटफॉर्म’ ऐप, और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का POSHAN ट्रैकर ऐप ऐसे ऐप्स हैं, जिन्होंने देश के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के 17 शीर्ष पब्लिशर्स के डिजिटल आर्म्स के शीर्ष संघ DNPA द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित डिजिटल इम्पैक्ट अवॉर्ड जीता।

इन आठ कैटेगरीज में हुई अवॉर्ड्स की घोषणा-

1- Best Use of Digital Media for Human Resource Development & Education – DIKSHA (DIKSHA is a Digital Infrastructure for Knowledge Sharing)

2- Best Use of Digital Media for Health – CoWIN App (Co-WIN application is the digital backbone for the vaccination drive in India).
Best Use of Digital Media for Financial Reforms – Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana is a revolutionary Financial Inclusion Program)

3- Best Use of Digital Media for Sustainability and Environment Protection – CAMPA- (e-green watch portal)

4- Best Use of Digital Media to Promote Ease of Business  – E-governance Portal .It is the national Portal of India which provides a single-window access to information and services that are electronically delivered from the Government.

5- Best Use of Digital Media for Governance & Administrative Reforms – 

6A)-  GST Portal- Goods & Services Tax

6B)-  Best Use of Digital Media for Governance & Administrative Reforms –  One Nation One Ration Card Yojana

7- Best Use of Digital Media for Women & Child Welfare Reforms –  

7A)- Poshan Tracker App

7B)- Himmat Plus Ap

8 Best Use of Digital Media for Ease of Living –Digilocker

इस कार्यक्रम के विजेताओं का चुनाव देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और सूचना-एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्व सचिव सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में गठित जूरी द्वारा किया गया।

गठित जूरी में शामिल सदस्य:

1. एस. रवि, मैनेजिंग पार्टनर, रवि राजन एंड कंपनी, चेयरमैन- TFCI और पूर्व चेयरमैन, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)

2. अरुणा शर्मा, पूर्व सचिव, आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय, भारत सरकार

3. डॉ. अनुराग बत्रा, चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ, BW बिजनेस वर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया

4. संजय द्विवेदी, डायरेक्टर जनरल, ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कॉम्युनिकेशन’ (IIMC)

5. आशीष भसीन, को-फाउंडर व चेयरमैन, आरडी एंड एक्स नेटवर्क

6. डॉ. जगदीश मित्रा, चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर व हेड ऑफ ग्रोथ, टेक महिंद्रा

बता दें कि डीएनपीए दिल्ली स्थित संगठन है। देश के 17 शीर्ष डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स का संगठन है। यह संगठन ऐसा निष्पक्ष निकाय है, जो डिजिटल परिवेश में समाचार संगठनों और बड़ी टेक कंपनियों के बीच समानता और निष्पक्षता को बढ़ावा देता है। 


टैग्स एक्सचेंज4मीडिया सुनील अरोड़ा डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन डीएनपीए ई4एम डीएनपीए एनुअल समित डिजिटल इंपैक्ट अवॉर्ड्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago