होम / ब्रैंड स्पीक्स / DD FreeDish के नाम जुड़ी ये खास उपलब्धि

DD FreeDish के नाम जुड़ी ये खास उपलब्धि

प्रसार भारती की डीटीएच सेवा डीडी फ्रीडिश एकमात्र फ्री-टू-एयर डायरेक्ट-टू-होम सर्विस है, जहां दर्शक को कोई मासिक सदस्यता शुल्क नहीं देना पड़ता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सरकारी प्रसारक प्रसार भारती की डायरेक्ट-टू-होम (DTH) डीडी फ्रीडिश (DD FreeDish) के ग्राहकों की संख्या 43 मिलियन को पार कर गई है। इसके साथ ही यह सबसे बड़ा डीटीएच प्लेटफॉर्म बन गया है।

दूरदर्शन की इस मुफ्त डीटीएच सेवा ने 100 प्रतिशत की शानदार वृद्धि की है, जिससे इसके ग्राहकों की संख्या 2017 के 22 मिलियन से बढ़कर 2022 में 43 मिलियन हो गई है।

बता दें कि प्रसार भारती की डीटीएच सेवा डीडी फ्रीडिश एकमात्र फ्री-टू-एयर डायरेक्ट-टू-होम सर्विस है, जहां दर्शक को कोई मासिक सदस्यता शुल्क नहीं देना पड़ता है। इसे दूरदर्शन फ्रीडिश सेट-टॉप बॉक्स खरीदने के लिए केवल 2,000 रुपए के एकमुश्त खर्च करने पड़ते हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बेहतर नीलामी प्रक्रियाओं के कारण 2017 और 2022 के बीच विभिन्न शैलियों में चैनलों की बेहतर गुणवत्ता और मात्रा में वृद्धि हुई है, दूरदर्शन की फ्री डीटीएच सेवा ने 22 से लगभग 100 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की है। 2017 में मिलियन से 2022 में बढ़कर 43 मिलियन हो गया है।

डीडी फ्रीडिश कुल 167 टीवी चैनलों और 48 रेडियो चैनलों की मेजबानी करता है, जिसमें 91 दूरदर्शन चैनल शामिल हैं। इसमें में 51 को-ब्रांडेड एजुकेशनल चैनल और 76 प्राइवेट टीवी चैनल शामिल हैं।

एक बयान में कहा गया है कि एक अप्रैल, 2022 से डीडी फ्रीडिश निजी टीवी चैनलों के बुके में आठ हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स, 15 हिंदी मूवी चैनल्स, छह म्यूजिक चैनल्स, 22 न्यूज चैनल्स, नौ भोजपुरी चैनल्स, चार भक्ति और दो विदेशी चैनल्स शामिल होंगे।

मंत्रालय ने कहा कि नए चैनल लाइन-अप ने डीडी फ्रीडिश बुके को पहले से कहीं अधिक आकर्षक बना दिया है। डीडी फ्रीडिश का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी शुल्क के गुणवत्ता वाले मनोरंजन और सूचना का एक वैकल्पिक एवं सस्ता प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।

डीडी फ्रीडिश पर पहली बार फूड के लिए समर्पित चैनल जोड़ा गया है, जोकि मशहूर शेफ संजीव कपूर का चैनल 'फूड फूड' है। वहीं, ‘डीडी स्पोर्ट्स’ (DD Sports) के अलावा फ्रीडिश पर एक और स्पोर्ट्स चैनल 'माईकैम' (MyCam) होगा।


टैग्स प्रसार भारती डीडी फ्रीडिश डीटीएच प्लेटफॉर्म डायरेक्ट-टू-होम ग्राहक
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 hours ago