होम / ब्रैंड स्पीक्स / न्यूयॉर्क में दैनिक जागरण को मिला ये सम्मान
न्यूयॉर्क में दैनिक जागरण को मिला ये सम्मान
दैनिक जागरण ग्रुप को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन (इनमा) ने 12 पुरस्कारों से सम्मानित किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
दैनिक जागरण ग्रुप को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन (इनमा) ने 12 पुरस्कारों से सम्मानित किया है। दैनिक जागरण को इनमा ग्लोबल मीडिया अवॉर्ड्स में कुल नौ अवॉर्ड मिले हैं। दैनिक जागरण के अभियानों को दो गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल के अलावा चार आनरेबल मेंशन भी मिला है।
दैनिक जागरण के अभियान यशस्वी प्रधान को पहला पुरस्कार मिला, वहीं नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए चलाए गए अभियान शिफ्टिंग सब्सक्रिप्शन गीयर्स विद फर्स्ट पार्टी डाटा को भी पहला स्थान मिला। सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर चलाए गए अभियान इन दौड़ती भागती सड़कों पर को दूसरा स्थान मिला है।
किशोरों में बेहतर संस्कार और अच्छाई की समझ विकसित करने के लिए चलाए जाने वाले समाचारीय अभियान ‘संस्कारशाला’ को और नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए सर्कुलेशन कैंपेन को तीसरा स्थान मिला है। नए ग्राहकों को जोड़ने के अभियानों को पुरस्कार मिलने से ये पता चलता है कि पाठकों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।
हरियाणा में गायों के लिए चारे की कमी के समाचार के बाद उसकी उपलब्धता के लिए गो ग्रास नाम से एक अभियान आरंभ किया गया था। पशुओं को चारा मिले इसके लिए समाज को प्रेरित करने वाले इस अभियान को दो अलग-अलग श्रेणियों में आनरेबल मेंशन मिला है। इसके अलावा दैनिक जागरण के तीन अन्य अभियानों को भी आनरेबल मेंशन मिला है।
दैनिक जागरण ग्रुप के ‘न्यू मीडिया’ को पल्स आफ द सिटी अभियान के लिए सिल्वर पुरस्कार मिला है। वहीं, इसके सहयोगी प्रकाशन ‘आइनेक्स्ट’ को होली के हर रंग अभियान के लिए आनरेबल मेंशन मिला है।
दैनिक जागरण की तरफ से ब्रैंड एंड स्ट्रैटजी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बसंत राठौर ने न्यूयॉर्क में पुरस्कार ग्रहण किया। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित हार्वर्ड क्लब में शनिवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में इनमा पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।
इनमा वैश्विक स्तर पर बेहद प्रतिष्ठित सम्मान है, जो 1937 से मीडिया उत्कृष्टता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है। इस वर्ष इनमा ग्लोबल अवॉर्ड के लिए 40 देशों के 239 अग्रणी समाचार संस्थाओं की ओर से 775 प्रविष्टियां आई थीं। 19 देशों के 54 मीडिया दिग्गजों की एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जूरी ने पुरस्कारों के लिए चयन किया।
इनमा पुरस्कारों के अलावा दैनिक जागरण ने प्रसिद्ध ऐबी पुरस्कार समारोह में भी प्रभावशाली उपलब्धि हासिल की। बीते दिनों गोवाफेस्ट के दौरान आयोजित ऐबी 2023 समारोह में संस्कारशाला और सुरक्षित यातायात अभियान के लिए रजत पदक और गो ग्रास अभियान के लिए कांस्य पदक जीतकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई।
इसके तहत उत्तर प्रदेश के वैसे ग्राम प्रधानों का चयन किया गया था, जिन्होंने अपने क्षेत्र में जमकर विकास किया था। इसका निर्णय तीन स्तरों पर हुआ था। यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के पहुंचने की पड़ताल करने वाला था।
टैग्स दैनिक जागरण इनमा