होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘Commwiser’ और ‘Earshot Digimedia’ ने आपस में मिलाया हाथ, की ये घोषणा
‘Commwiser’ और ‘Earshot Digimedia’ ने आपस में मिलाया हाथ, की ये घोषणा
कानूनी और व्यावसायिक सेवा क्षेत्र की कम्युनिकेशंस एजेंसी ‘कॉमवाइजर’ ने बहुभाषी पॉडकास्ट और ऑडियो प्लेटफॉर्म ‘इयरशॉट डिजिमीडिया’ के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
कानूनी और व्यावसायिक सेवा क्षेत्र की कम्युनिकेशंस एजेंसी ‘कॉमवाइजर’ (Commwiser) ने अधिवक्ताओं के लिए पॉडकास्टिंग सॉल्यूशंस लॉन्च करने के लिए बहुभाषी पॉडकास्ट और ऑडियो प्लेटफॉर्म ‘इयरशॉट डिजिमीडिया’ (www.earshot.in) के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की है।
इस बारे में जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस सर्विस के द्वारा ऑडियो और वीडियो दोनों फॉर्मेट्स में अपने पॉडकास्ट के लिए अधिवक्ता उच्च गुणवत्ता वाला प्रॉडक्शन सपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। कानूनी पेशेवरों के व्यस्त कार्य शेड्यूल को देखते हुए एपिसोड्स को स्टूडियो सेटअप में या कार्यालय के बाहर से भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा इयरशॉट की बहुभाषी सुविधा विशेषज्ञों को कई क्षेत्रीय भाषाओं में कम्युनिकेट करने में सक्षम बनाएगी।
यह सुविधा विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में काम करने वाली कंपनियों के लिए काफी फायदेमंद है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उनका कंटेंट संभावित ग्राहकों द्वारा अच्छी तरह से समझा जाता है जो अपनी स्थानीय भाषाओं में इंफॉर्मेशन प्राप्त करना पसंद करते हैं।
इस कदम के बारे में ‘Commwiser’ के फाउंडर और सीईओ अमन अब्बास का कहना है, ‘ईयरशॉट के साथ हमारी पार्टनरशिप कानूनी क्षेत्र में विशेषज्ञता को शेयर करने और लीगल कम्युनिटी को सशक्त बनाने के लिए एक शक्तिशाली प्लेटफॉर्म के रूप में पॉडकास्ट का लाभ उठाने का अवसर प्रस्तुत करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अधिवक्ताओं ने यह समझना शुरू कर दिया है कि पॉडकास्टिंग कानूनी कंटेंट को सरल बनाने के साथ-साथ निष्ठावान दर्शक वर्ग बनाने का शानदार तरीका है और हम इसे साकार करने के लिए यहां मौजूद हैं।’
वहीं, ‘इयरशॉट डिजिमीडिया’ के फाउंडर और सीईओ गौरव चौधरी का कहना है, ‘हम लीगल पॉडकास्ट के क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए कॉमवाइजर के साथ साझेदारी करके काफी रोमांचित हैं। इसे काफी आकर्षण प्राप्त हो रहा है, क्योंकि श्रोता उन कानूनों के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं जो उन्हें व्यक्तियों के साथ-साथ उद्यमियों के रूप में भी प्रभावित करते हैं। पॉडकास्ट सुनना भारत में तेजी से आगे बढ़ता रहेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यह साझेदारी कानूनी विशेषज्ञों के विचारों को आसान और सुविधाजनक फॉर्मेट में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाकर एक बड़ी कमी को पूरा करेगी।’
टैग्स पार्टनरशिप पॉडकास्ट गौरव चौधरी इयरशॉट इयरशॉट डिजिमीडिया लॉयर्स अमन अब्बास