होम / ब्रैंड स्पीक्स / BCCI ने IPL 2020 के लिए ऑफिशियल पार्टनर का किया ऐलान
BCCI ने IPL 2020 के लिए ऑफिशियल पार्टनर का किया ऐलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी की बीसीसीआई ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के आधिकारिक भागीदार (ऑफिशियल पार्टनर) के रूप में क्रेड (CRED) की घोषणा कर दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी की बीसीसीआई ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के आधिकारिक भागीदार (ऑफिशियल पार्टनर) के रूप में क्रेड (CRED) की घोषणा कर दी है। क्रीड (CRED) बेंगलुरु का एक क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म है।
आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा कि हम इंडियन प्रीमियर लीग 2020 से 2022 के ऑफिशियल पार्टनर के तौर पर बोर्ड में क्रेड के शामिल होने पर बेहद खुश हैं। आईपीएल विश्व की सबसे अच्छी लीग में से एक है और हम क्रेड जैसे यूनिक ब्रैंड के साथ करार कर उत्साहित हैं।
क्रेड के संस्थापक और सीईओ कुणाल शाह ने कहा कि वह आईपीएल के साथ अपना नाम जोड़कर अच्छा महसूस कर रहे हैं। शाह ने कहा, आईपीएल लोगों के अनुभव को दर्शाता है, जिसे क्रिकेट जगत, प्रशंसकों से ताकत मिलती है। हम खेल जगत के बेहतरीन टूनार्मेंट में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित हैं।
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस सौदे के लिए बीसीसीआई को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बहुत खूब बीसीसीआई... इस मुश्किल मार्केट हालात में...'
Well done bcci and team ..in spite of tuff markets ..@JayShah @ThakurArunS @BCCI @ChennaiIPL @KKRiders @mipaltan @DelhiCapitals @SunRisers @lionsdenkxip @rajasthanroyals @RCBTweets https://t.co/ERyHcnvc5F
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) September 1, 2020
बता दें कि आईपीएल का 13 वां संस्करण 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होने वाला है। 53 दिन तक चलने वाला यह टूर्नमेंट यूएई के तीन अमीरातों- अबु धाबी, शारजाह और दुबई में खेला जाएगा। इस बार दोपहर और शाम दोनों मुकाबले आधा घंटा पहले खेले जाएंगे।
टैग्स आईपीएल बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड क्रीड