होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘द कश्मीर फाइल्स’ की व्युअरशिप बढ़ाने में कुछ यूं अपनी भूमिका निभा रही Buffering

‘द कश्मीर फाइल्स’ की व्युअरशिप बढ़ाने में कुछ यूं अपनी भूमिका निभा रही Buffering

कंपनी ने ऐसे दर्शकों की पहचान करने के लिए डेटा स्क्रबिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया है, जो फिल्म को पसंद करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जम्मू-कश्मीर में राज्य, जाति, धर्म और नीतियों के प्रति संवेदनशील मुद्दों पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) 11 मार्च 2022 को दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है। कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। कश्मीरी पंड‍ितों पर बनी यह फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफ‍िस पर लोगों को बहुत पसंद आ रही है। 

लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस फिल्म को लेकर सकारात्मक व नकारात्मक तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं, इसके बावजूद दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। अमित बी वाधवानी की मीडिया टेक्नोलॉजी कंपनी ‘बफरिंग’ (Buffering) ने ऐसे दर्शकों की पहचान करने के लिए डेटा स्क्रबिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया है, जो फिल्म को पसंद करेंगे।

इस बारे में वाधवानी का कहना है, ‘जब मैंने फिल्म देखी तो मैंने महसूस किया कि यह एक क्लासिक फिल्म है और इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की जरूरत है। हमने दर्शकों की पहचान करने के लिए अपनी डेटा स्क्रबिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया, जो फिल्म को पसंद करेंगे। इस पहुंच को बढ़ाने के लिए हमने बड़े पैमाने पर आउटडोर भी इस्तेमाल किया।’

वहीं, ‘बफरिंग’ की को-फाउंडर दर्शनी खत्री का कहना है, ‘प्रतिरोध के बावजूद हमने सुनिश्चित किया कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जाए।  2021 और 2022 में सभी ब्लॉकबस्टर्स ने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने के लिए हमारी तकनीक का उपयोग किया है और ‘कश्मीर फाइल्स’ हमारे सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक है, जिसे हमने कई कारणों से शुरू किया है। मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।’

इस फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री का कहना है, ‘कश्मीर फाइल्स को बनाने में वर्षों का शोध और विवरण काम आया है। बफरिंग टेक्नोलॉजी ने हमें उनके डेटा, प्रौद्योगिकी और एटीएल तकनीकों के साथ बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचने में मदद की। अमित और बफरिंग ने मेरी फिल्म को बिना शर्त सपोर्ट किया, मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। हमें सच्ची कहानियों और मुद्दों को दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए बफरिंग के फाउंडर्स कृषिव केएल, दर्शनी और अमित जैसे देशभक्त उद्यमियों की जरूरत है।’

इस बीच, ‘कश्मीर फाइल्स’ की ऑनलाइन रेटिंग 10/10 बनी हुई है और दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर हर दिन इसके रेवेन्यू में बढ़ोतरी हो रही है।


टैग्स अमित बी वाधवानी द कश्मीर फाइल्स बफरिंग विवेक अग्निहोत्री दर्शनी खत्री कृषिव के एल
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago