होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘Affle’ की इन्वेस्टर एंड पार्टनर समिट आठ अप्रैल को मुंबई में
‘Affle’ की इन्वेस्टर एंड पार्टनर समिट आठ अप्रैल को मुंबई में
यह आयोजन मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में किया जाएगा, जहां Affle ने करीब पांच साल पहले अपना IPO लॉन्च किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
इंडस्ट्री में अपनी दो दशक की यात्रा पूरी होने पर, कंज्यूमर इंटेलिजेंस-ड्रिवन टेक्नोलॉजी कंपनी ‘Affle’ मुंबई में आठ अप्रैल को एक खास इन्वेस्टर एंड पार्टनर समिट का आयोजन करने जा रही है।
यह आयोजन मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में किया जाएगा, जहां 'Affle' ने करीब पांच साल पहले अपना IPO लॉन्च किया था।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ‘Affle’ ने तीसरी तिमाही (Q3) में ऑपरेशंस से 601.7 करोड़ रुपये की समेकित आय (consolidated revenue) दर्ज की है। जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 498.7 करोड़ रुपये की तुलना में 20.6% की साल-दर-साल वृद्धि को दर्शाती है।
कंपनी के अनुसार, ‘Affle’ के बेहतर प्रदर्शन का एक प्रमुख कारक इसका ‘कॉस्ट पर कन्वर्टेड यूजर (CPCU)’ बिजनेस रहा है। फरवरी में, ‘Affle’ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अनुज खन्ना सोहुम को अगले 10 वर्षों के लिए फिर से चेयरपर्सन नियुक्त किया है।
टैग्स