होम / ब्रैंड स्पीक्स / NDTV खरीदने के लिए अडानी ग्रुप ने बढ़ाए कदम, ओपन ऑफर के लिए तय की तारीख

NDTV खरीदने के लिए अडानी ग्रुप ने बढ़ाए कदम, ओपन ऑफर के लिए तय की तारीख

अडानी ग्रुप ने मीडिया हाउस ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में 26% पब्लिक हिस्सेदारी खरीदने के लिए प्रस्तावित ओपन ऑफर की नई तारीख तय कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जाने-माने कारोबारी गौतम अडानी के नियंत्रण वाले अडानी ग्रुप (Adani group) ने मीडिया हाउस ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में 26% पब्लिक हिस्सेदारी खरीदने के लिए प्रस्तावित ओपन ऑफर की नई तारीख तय कर दी है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, ओपन ऑफर 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खोलने का प्रस्ताव है और 5 दिसंबर को बंद होगा।

इससे पहले ओपन ऑफर के लिए अडानी ने 17 अक्टूबर से एक नवंबर की तारीख दी थी। इस दौरान अडानी ग्रुप ओपन ऑफर की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका।

बता दें कि अगस्त में गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी ने विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) को खरीदा था। VCPL ने एक दशक से भी अधिक समय पहले एनडीटीवी के संस्थापकों को वारंट्स के बदले में 400 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण दिया था। कर्ज न चुका पाने की स्थिति में एनडीटीवी के संस्थापकों ने कंपनी को मीडिया समूह में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की इजाजत दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एएमजी मीडिया नेटवर्क्स और अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ वीसीपीएल ने अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी या 1.67 करोड़ इक्विटी शेयरों को 294 रुपये प्रति शेयर के ऑफर प्राइस पर हासिल करने का प्रस्ताव दिया है। एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (AMNL) अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी है। AMNL, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की 100 फीसदी सब्सिडियरी कंपनी है। AMNL की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लमिटेड (VCPL) है। VCPL ने एनडीटीवी की एक प्रमोटर ग्रुप कंपनी RRPR होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के 99.5 फीसदी इक्विटी शेयर्स का अधिग्रहण किया। RRPR होल्डिंग्स के पास एनडीटीवी में 29.30 फीसदी हिस्सेदारी थी। इस तरह एनडीटीवी की हिस्सेदारी अडानी ग्रुप के पास है। लेकिन जब तक 51 फीसदी या इससे अधिक हिस्सेदारी अडानी ग्रुप के पास नहीं आएगी, मालिकाना हक नहीं मिलेगा। अडानी ग्रुप के पास 29.30 फीसदी हिस्सेदारी मिल जाने से नियमों के तहत उसके पास ओपन ऑफर लाने का अधिकार है। वह ओपन ऑफर लाकर कंपनी के अन्य शेयरधारकों से अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहता है। इस तरह अडानी के पास एनडीटीवी में कुल 55.3 फीसदी हिस्सेदारी आ जाएगी और मालिकाना हक मिल जाएगा।


 


टैग्स मीडिया चैनल एनडीटीवी अडानी ग्रुप स्टेक
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

22 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago