होम / ब्रैंड स्पीक्स / Radisson बरेली के ब्रैंड एंबेसडर बने अभिनेता मुकेश जे भारती

Radisson बरेली के ब्रैंड एंबेसडर बने अभिनेता मुकेश जे भारती

देश की सबसे बड़ी होटल श्रृंखला रैडिसन होटल, बरेली ने अपने पहले 360 डिग्री ब्रैंड अभियान के लिए बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुकेश जे भारती को ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश की सबसे बड़ी होटल श्रृंखला रैडिसन होटल, बरेली ने अपने पहले 360 डिग्री ब्रैंड कैंपेन के लिए बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुकेश जे भारती को ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया है। 'काश तुम होते', 'मौसम इकरार के दो पल प्यार के' और 'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट' में अपनी प्रतिभा दिखा चुके मुकेश जे भारती अपनी अगली एक्शन फिल्म 'सी 60', 'बैंड बजा बरेली में' और ड्रीम प्रोजेक्ट ‘Violence’ की शूटिंग शुरू करेंगे।

इस बारे में मुकेश जे भारती का कहना है, ‘रैडिसन परिवार का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। रैडिसन को पहले ही भारत की सबसे बड़ी होटल श्रृंखला बनाकर होटल उद्योग के कामकाज के तरीके को बदलने के लिए मेहताब जी की प्रतिबद्धता को देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं भारत में बजट होटल सेगमेंट में गुणवत्ता और निरंतरता लाने की उनकी महत्वाकांक्षा में विश्वास करता हूं और इस तरह के प्रयास का हिस्सा बनकर खुश हूं।‘

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रैडिसन बरेली होटल्स के प्रबंध निदेशक महताब सिद्दीकी ने कहा, ‘हम इस कैंपेन और दिग्गज अभिनेता मुकेश जे भारती के साथ अपने जुड़ाव को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मुकेश बहुमुंखी प्रतिभा के धनी हैं और उनका व्यक्तित्व रैडिसन के ब्रैंड व्यक्तित्व को दर्शाता है। अपने कैंपेन के माध्यम से  हम लोगों को रैडिसन के वादे से अवगत कराना चाहते हैं जिसमें हमारी प्रॉपर्टीज पर गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने का वादा किया गया है।’

रैडिसन होटल मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्माता मंजू भारती अभिनेता मुकेश भारती के साथ मंच पर शामिल हुईं और रैडिसन होटल के प्रबंध निदेशक मेहताब सिद्दीकी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

बताया जाता है कि देश भर में अपने उपभोक्ताओं को लक्षित करते हुए रैडिसन आज से टीवीसी, प्रिंट, डिजिटल और ओओएच विज्ञापनों के साथ अपना एकीकृत कैंपेन शुरू करेगी। इस कैंपेन के माध्यम से होटल ब्रैंड गुणवत्ता अनुभव सुनिश्चित करके और मेहमानों को उनके चुकाए पैसे के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करके होटल उद्योग में क्रांति लाने पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहता है।

 


टैग्स रैडिसन मुकेश जे भारती ब्रैंड एंबेसडर मंजू भारती महताब सिद्दीकी
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago