होम / ब्रैंड स्पीक्स / रेटिंग्स को लेकर विवादों के बीच ABP News ने शुरू किया नया कैंपेन

रेटिंग्स को लेकर विवादों के बीच ABP News ने शुरू किया नया कैंपेन

बार्क इंडिया, ब्रॉडकास्टर्स और टीडीसैट के बीच चल रहा है विवाद

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देश में टीवी दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया, ब्रॉडकास्टर्स  और दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण में चल रहे विवाद के बीच ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) ने ‘रेटिंग में सेटिंग नहीं’ (Rating Mein Setting Nahin) नाम से एक कैंपेन शुरू किया है।

इस कैंपेन में कहा गया है, जब भी व्युअरशिप की बात आती है, तो न्यूज चैनल तमाम तरह के हथकंडों का सहारा लेते हैं। इन सबके बीच हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि ‘एबीपी न्यूज’ देश के प्रमुख न्यूज चैनल्स की लिस्ट में बना हुआ है।’ चैनल की ओर से यह भी कहा गया है, ‘चाहे एग्जिट पोल हो अथवा मतगणना वाला दिन, विधानसभा चुनाव हों अथवा आम चुनाव, हमारी रेटिंग से बार-बार यह साबित होता है कि ‘एबीपी न्यूज’ में दर्शकों का भरोसा अटल है।’

इस बारे में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) के सीईओ अविनाश पांडे पूर्व में बार्क रेटिंग्स को लेकर हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के समक्ष अपनी निराशा जाहिर कर चुके हैं। उनका कहना था, ‘यह प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। कुछ मीडिया कंपनियां ऐसी हैं, जिनकी पॉकेट काफी गहरी है और कुछ ऐसी भी हैं, जिनकी पैरेंट कंपनियां केबल कंपनियां भी चलाती हैं। यह कहना गलत है कि वे नियंत्रित करते हैं कि लोग क्या देखते हैं। लैंडिंग पेज में निवेश करना एक मार्केटिंग एक्टिविटी है और मीडिया कंपनियां इस खर्च को उठा सकती हैं। लेकिन, फिर रेटिंग्स को डिफाइन करते समय बार्क को लैंडिंग पेज की संख्या पर विचार नहीं करना चाहिए। इस कदम से न सिर्फ ब्रॉडकास्टर्स को बल्कि लंबी अवधि के दौरान पूरी इंडस्ट्री को नुकसान होगा।’

गौरतलब है कि टीडीसैट द्वारा लैंडिग पेजों को लेकर 31 मई को दिए गए फैसले के बाद बार्क ने 22वें हफ्ते की रेटिंग में लैंडिंग पेज के अनफिल्टर्ड आउटलियर डाटा को शामिल किया था। हालांकि 23वें हफ्ते में बार्क ने अपनी पुरानी परिपाटी के अनुसार, लैंडिंग पेज के डाटा को फिर फिल्टर करना शुरू कर दिया है। बार्क का कहना कि विभिन्न स्टैकहोल्डर्स से प्राप्त अभ्यावेदन (representations) के बाद यह किया गया है।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स एबीपी न्यूज बार्क इंडिया अविनाश पांडे कैंपेन टीडीसैट रेटिंग में सेटिंग नहीं दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

15 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

2 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago