होम / ब्रैंड स्पीक्स / 'एबीपी नेटवर्क' फिर लाया सालाना शिखर सम्मेलन 'आइडिया ऑफ इंडिया'

'एबीपी नेटवर्क' फिर लाया सालाना शिखर सम्मेलन 'आइडिया ऑफ इंडिया'

'एबीपी नेटवर्क' (ABP Network) इस साल फिर से अपना सालाना शिखर सम्मेलन 'आइडिया ऑफ इंडिया' शुरू करने जा रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'एबीपी नेटवर्क' (ABP Network) इस साल फिर से अपना सालाना शिखर सम्मेलन 'आइडिया ऑफ इंडिया' शुरू करने जा रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 23 और 24 फरवरी को इसका आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की थीम 'पीपुल्स एजेंडा' है।

एबीपी का यह सालाना शिखर सम्मेलन हर साल नए भारत की अवधारणा और विचारों को साथ लेकर आता है। इस बार यह खास तौर पर जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चुनौतियां, यूरोप और मिडिल ईस्ट में भीषण युद्ध के बीच मानवीय संकट समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा को केंद्रित रहेगा।

इस कार्यक्रम में ब्रिटिश संसद सुएला ब्रेवरमैन, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, भारतीय अमेरिकी लेखक और मॉडल पद्मा लक्ष्मी, कलाकार सुबोध गुप्ता, लेखक अमीश त्रिपाठी, अभिनेत्री करीना कपूर, अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया, राजनीतिक विश्लेषक सुनील शेलानी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई अन्य दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।

'आइडियाज ऑफ इंडिया' समिट का तीसरा सेशन है। यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब मिडिल ईस्ट में युद्ध, खाड़ी देशों में उथल-पुथल, दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता देखी जा रही है। भारत में भी लोकसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है, इसलिए पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज है। ऐसे समय में इस कार्यक्रम का आयोजन इन सभी मुद्दों पर मंथन के लिए बेहद खास  है।

बता दें कि इस कार्यक्रम को ABP Live YouTube पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। 'आइडियाज ऑफ इंडिया' समिट के सत्र एबीपी नेटवर्क के टेलीविजन चैनल पर भी प्रसारित किए जाएंगे। इस समिट के नवीनतम अपडेट और हाईलाइट्स को एबीपी लाइव के सोशल मीडिया हैंडल पर भी लगातार शेयर किया जाएगा।


टैग्स एबीपी नेटवर्क सालाना शिखर सम्मेलन आइडिया ऑफ इंडिया 2024
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

20 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

7 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago