होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के CEO विकास खनचंदानी ने दिया इस्तीफा
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के CEO विकास खनचंदानी ने दिया इस्तीफा
‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के सीईओ विकास खनचंदानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खनचंदानी ने वर्ष 2017 में रिपब्लिक में जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर के अनुसार, इस नेटवर्क के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विकास खनचंदानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खनचंदानी ने वर्ष 2017 में रिपब्लिक में जॉइन किया था।
खनचंदानी के इस्तीफे की वजह क्या रही, फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि नेटवर्क को कम समय में एक लाभदायक बिजनेस बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मूल रूप से मुंबई निवासी विकास खनचंदानी कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। 'रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क' में बतौर सीईओ जुड़ने से पहले वह 'एनडीटीवी' में वाइस प्रेसिडेंट थे। उन्होंने 'स्टार इंडिया' में भी काम किया है।
टैग्स इस्तीफा रिपब्लिक टीवी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क विकास खनचंदानी