इस बड़े मीडिया ग्रुप में एंकर बनने का मौका

इस बडे मीडिया ग्रुप को अपने चैनल के लिए एंकर कम स्क्रिप्ट राइटर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Saturday, 08 December, 2018
Last Modified:
Saturday, 08 December, 2018
jobs


समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

राजस्थान पत्रिका के चैनल पत्रिका टीवी को एंकर कम स्क्रिप्ट राइटर की जरूरत है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मीडिया ग्रुप के अनुसार, सिर्फ वही आवेदक संपर्क करें, जिन्हें काम की जरूरत है और जो उत्साह से परिपूर्ण हैं।

इच्छुक आवेदक bhanuagra@gmail.com पर अपना रिज्यूमे भेज सकते हैं। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

प्रसार भारती में एंकर की वैकेंसी, DD India और PB-शब्द के लिए मांगे आवेदन

प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' (Doordarshan News) के लिए एंकर के चार पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। यह नियुक्ति दो साल के पूर्णकालिक (फुल-टाइम) कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 11 July, 2026
Last Modified:
Saturday, 11 July, 2026
AnchorJobs

प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' (Doordarshan News) के लिए एंकर के चार पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। यह नियुक्ति दो साल के पूर्णकालिक (फुल-टाइम) कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

जारी नोटिस के अनुसार, कुल 4 पदों में से 2 पद DD India और 2 पद PB-शब्द (PB-SHABD) के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दूरदर्शन भवन, नई दिल्ली में होगी।

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1 लाख रुपये से 1.5 लाख रुपये तक का मानदेय दिया जाएगा। यह राशि उम्मीदवार के अनुभव और योग्यता के आधार पर तय की जाएगी और जरूरत पड़ने पर इसमें बातचीत (Negotiable) भी की जा सकती है।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पत्रकारिता (Journalism), मास कम्युनिकेशन (Mass Communication) या संबंधित विषय में डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार का व्यक्तित्व कैमरे के अनुकूल होना चाहिए, आवाज स्पष्ट और प्रभावशाली होनी चाहिए तथा उच्चारण, लहजा (Accent) और आवाज के उतार-चढ़ाव (Modulation) पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ भी अनिवार्य है।

अनुभव और आयु सीमा

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास म से कम 5 वर्ष का संबंधित क्षेत्र का अनुभव होना जरूरी है। आवेदन की अधिसूचना जारी होने की तारीख तक उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।

क्या होंगी जिम्मेदारियां?

चयनित एंकर को समाचार बुलेटिन प्रस्तुत करने, लाइव इंटरव्यू लेने, ब्रेकिंग न्यूज को कवर करने, फील्ड से रिपोर्टिंग करने और सरकारी कार्यक्रमों की एंकरिंग जैसी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य भी करने होंगे।

प्रसार भारती ने कहा है कि उम्मीदवार में बेहतरीन संवाद कौशल (Communication Skills), मजबूत न्यूज़ सेंस, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाओं की अच्छी समझ तथा लाइव प्रसारण के दौरान तुरंत निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए।

यह भर्ती उन मीडिया पेशेवरों के लिए एक अच्छा अवसर मानी जा रही है, जो राष्ट्रीय प्रसारक के साथ काम करना चाहते हैं और समाचार प्रस्तुति में पर्याप्त अनुभव रखते हैं।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

MIB में प्रोडक्शन मैनेजर के पद पर निकली भर्ती, डेप्युटेशन के आधार पर होगा चयन

यह ग्रुप ‘A’ गजटेड, नॉन-मिनिस्ट्रियल पद है। इसका वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-11 (67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये) होगा।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 11 July, 2026
Last Modified:
Saturday, 11 July, 2026
JOB5210

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन (CBC) और डायरेक्टोरेट ऑफ प्रिंटिंग एंड डिजाइन (DPD) के कॉमन कैडर में प्रोडक्शन मैनेजर (प्रिंटेड पब्लिसिटी)/प्रोडक्शन ऑफिसर (प्रोडक्शन) के एक पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह नियुक्ति डेप्युटेशन (प्रतिनियुक्ति) के आधार पर की जाएगी।

मंत्रालय की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) के अनुसार, यह ग्रुप ‘A’ गजटेड, नॉन-मिनिस्ट्रियल पद है। इसका वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-11 (67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये) होगा।

शुरुआत में एक साल की होगी नियुक्ति

मंत्रालय ने बताया कि प्रतिनियुक्ति की अवधि शुरुआत में एक वर्ष होगी। आवश्यकता पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कुल अवधि सामान्य तौर पर तीन वर्ष से अधिक नहीं होगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए केंद्र या राज्य सरकार के ऐसे अधिकारी आवेदन कर सकते हैं जो समान पद पर कार्यरत हों या निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर चुके हों।

शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास प्रिंटिंग एवं पब्लिशिंग हाउस, विज्ञापन एजेंसी, पब्लिसिटी फर्म या सरकारी संस्थान में कम से कम सात वर्ष का सुपरवाइजरी अनुभव होना जरूरी है। उसे प्रिंटिंग, लेआउट, फोटोग्राफी, आर्टवर्क, कॉस्टिंग और एस्टिमेशन की व्यावहारिक जानकारी भी होनी चाहिए। हिंदी का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

क्या होगी जिम्मेदारी?

चयनित अधिकारी को पोस्टर, फोल्डर, लीफलेट, बुकलेट, ब्रोडशीट और अन्य प्रचार सामग्री की प्रिंटिंग और प्रोडक्शन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

छह सप्ताह के भीतर भेजने होंगे आवेदन

मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से कहा है कि वे इस रिक्ति की जानकारी अपने-अपने विभागों में प्रसारित करें और पात्र अधिकारियों के आवेदन निर्धारित प्रारूप में भेजें।

आवेदन के साथ पिछले पांच वर्षों की APAR/ACR, विजिलेंस क्लीयरेंस, इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट और यह प्रमाणपत्र भी देना होगा कि पिछले 10 वर्षों में उम्मीदवार पर कोई बड़ी या छोटी अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अधूरे आवेदन, समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन या आवश्यक दस्तावेजों के बिना भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मंत्रालय ने बताया कि इच्छुक और पात्र अधिकारी 18 जून 2026 से 1 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेजना होगा। अधूरे या अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिेए लिंक पर क्लिक करें-

https://mib.gov.in/sites/default/files/2026-06/prm_merged-1.pdf

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

''न्यूज24'' में निकली भर्ती : टीवी एंकर और आउटपुट प्रोड्यूसर के लिए आवेदन शुरू

न्यूज24 (News24) ने अपने टीवी न्यूज़रूम के विस्तार के तहत हिंदी टीवी एंकर्स (TV News Anchors) और टीवी न्यूज आउटपुट प्रोड्यूसर्स (TV News Output Producers) के पदों पर भर्ती शुरू की है।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 10 July, 2026
Last Modified:
Friday, 10 July, 2026
news24jobs

न्यूज24 (News24) ने अपने टीवी न्यूज़रूम को मजबूत करने के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है। चैनल ने हिंदी टीवी न्यूज एंकर्स (TV News Anchors) और टीवी न्यूज आउटपुट प्रोड्यूसर्स (TV News Output Producers) के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

चैनल द्वारा जारी भर्ती सूचना के अनुसार, हिंदी टीवी न्यूज एंकर्स (TV News Anchors) के लिए 2 से 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। उम्मीदवारों का हिंदी और अंग्रेजी (Hindi & English) दोनों भाषाओं पर अच्छा अधिकार होना चाहिए। इसके अलावा मजबूत ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस (Screen Presence) और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ टीवी और डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ भी जरूरी है।

वहीं, टीवी न्यूज आउटपुट प्रोड्यूसर्स (TV News Output Producers) के पद के लिए 5 से 10 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवारों के पास मजबूत हिंदी लेखन (Hindi Writing) और वॉइस ओवर (Voice Over) कौशल होना चाहिए। साथ ही टीवी और डिजिटल मीडिया के लिए न्यू एज वीडियो पैकेजिंग (New Age Video Packaging) की बेहतर समझ भी आवश्यक बताई गई है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे ( talent@bagconvergence.in ) ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं। चैनल ने अपने भर्ती अभियान के माध्यम से अनुभवी और प्रतिभाशाली मीडिया प्रोफेशनल्स को अपने न्यूज़रूम से जुड़ने का अवसर दिया है। मीडिया उद्योग में लगातार बढ़ती डिजिटल प्रतिस्पर्धा और मल्टी-प्लेटफॉर्म कंटेंट की मांग को देखते हुए यह भर्ती न्यूज24 (News24) की न्यूज़रूम क्षमताओं को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दूरदर्शन के रायपुर केंद्र में न्यूज एडिटर व एंकर के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

दूरदर्शन केंद्र रायपुर के प्रादेशिक समाचार एकांश ने संविदा आधार पर कैजुअल असिस्टेंट न्यूज एडिटर और कैजुअल न्यूज रीडर-कम-एंकर (हिंदी) के पैनल के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Monday, 06 July, 2026
Last Modified:
Monday, 06 July, 2026
JOBS5412

दूरदर्शन के रायपुर केंद्र के प्रादेशिक समाचार एकांश ने संविदा आधार पर कैजुअल असिस्टेंट न्यूज एडिटर और कैजुअल न्यूज रीडर-कम-एंकर (हिंदी) के पैनल के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती नियमित नौकरी नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरत के अनुसार पैनल तैयार करने के लिए की जा रही है।

कैजुअल असिस्टेंट न्यूज एडिटर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। साथ ही समाचार पत्र, न्यूज एजेंसी, रेडियो, टीवी या संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन साल का अनुभव भी मांगा गया है। हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रति शिफ्ट 2400 रुपये मानदेय मिलेगा।

वहीं कैजुअल न्यूज रीडर-कम-एंकर (हिंदी) के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवार स्नातक होना चाहिए और हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ के साथ कैमरे के सामने प्रस्तुति देने की क्षमता होनी चाहिए। शुद्ध उच्चारण, स्पष्ट आवाज, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की जानकारी तथा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का ज्ञान जरूरी है। पत्रकारिता का अनुभव और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी। इस पद के लिए न्यूज रीडिंग पर 1875 रुपये प्रति शिफ्ट और एंकरिंग पर 2400 रुपये प्रति शिफ्ट मानदेय निर्धारित किया गया है।

दूरदर्शन रायपुर ने स्पष्ट किया है कि यह पैनल तैयार करने की प्रक्रिया है। पैनल में शामिल होने से स्थायी नौकरी या नियमित नियुक्ति का दावा नहीं किया जा सकता। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी।

आवेदन सहायक निदेशक (समाचार), प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) के नाम भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है और आयु की गणना भी इसी तारीख के आधार पर की जाएगी। आवेदन पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप भी जारी किया गया है, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और मीडिया कार्य का विवरण भरना होगा।

आवेदन करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें – https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/07/DDK-Raipur-1.pdf

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए विभिन्न राज्यों में कॉरेस्पोंडेंट की निकाली भर्ती

प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' (DD News) के लिए विभिन्न रीजनल न्यूज यूनिट्स में कॉरेस्पोंडेंट और सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 30 June, 2026
Last Modified:
Tuesday, 30 June, 2026
PrasarBharati5468

प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' (DD News) के लिए विभिन्न रीजनल न्यूज यूनिट्स (Regional News Units - RNU) में कॉरेस्पोंडेंट (Correspondent) और सीनियर कॉरेस्पोंडेंट (Senior Correspondent) के पदों पर संविदा (Contract) के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जारी नोटिस के अनुसार, कुल 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें इंफाल, लखनऊ, वाराणसी और देहरादून में एक-एक कॉरेस्पोंडेंट तथा चेन्नई में एक सीनियर कॉरेस्पोंडेंट की नियुक्ति होगी।

एक साल का होगा अनुबंध

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी। सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पद के लिए मासिक पारिश्रमिक 80 हजार रुपये से 1.25 लाख रुपये के बीच तय किया जाएगा। यह राशि उम्मीदवार के अनुभव और योग्यता के आधार पर बातचीत के जरिए तय की जाएगी।

क्या होगी योग्यता?

 कॉरेस्पोंडेंट पद के लिए उम्मीदवार के पास पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन या संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है।

इंफाल के लिए उम्मीदवार को हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। वहीं लखनऊ, वाराणसी और देहरादून के लिए हिंदी का अच्छा ज्ञान और अंग्रेजी की जानकारी वांछनीय रखी गई है।

सीनियर कॉरेस्पोंडेंट पद के लिए कम से कम पांच वर्ष का अनुभव और हिंदी व अंग्रेजी के साथ संबंधित क्षेत्रीय भाषा में दक्षता अनिवार्य होगी।

कॉरेस्पोंडेंट पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, जबकि सीनियर कॉरेस्पोंडेंट पद के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

क्या होंगी जिम्मेदारियां?

चयनित कॉरेस्पोंडेंटओं को समाचारों की रिपोर्टिंग, लाइव कवरेज, इंटरव्यू, वीडियो पैकेज तैयार करना, न्यूजरूम से जुड़े कार्य, सोशल मीडिया के लिए कंटेंट उपलब्ध कराना और विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक घटनाओं पर लगातार नजर रखनी होगी।

सीनियर कॉरेस्पोंडेंट को इन जिम्मेदारियों के साथ-साथ राज्यों के प्रमुख घटनाक्रमों पर गहराई से रिपोर्टिंग करने और चैनल को महत्वपूर्ण समाचार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार प्रसार भारती की आधिकारिक आवेदन वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नोटिस जारी होने की तारीख से 15 दिन निर्धारित की गई है।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण शर्तें

प्रसार भारती ने कहा है कि यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा आधारित होगी और इससे नियमित नौकरी का कोई दावा नहीं किया जा सकेगा। चयनित उम्मीदवारों को पूर्णकालिक (Full-time) काम करना होगा और अनुबंध अवधि के दौरान किसी अन्य नौकरी या असाइनमेंट की अनुमति नहीं होगी।

संस्था ने यह भी कहा है कि जरूरत के अनुसार पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। केवल चयनित उम्मीदवारों से ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

SEBI में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director) के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 30 June, 2026
Last Modified:
Tuesday, 30 June, 2026
SEBI210

पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (Executive Director) के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से 25 जुलाई 2026 तक आवेदन मांगे गए हैं।

SEBI की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (Deputation) या कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर तीन साल के लिए की जाएगी।

कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास MBA, CA, CS, LLB या अर्थशास्त्र, वित्त (Finance) अथवा SEBI द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा, उम्मीदवार के पास कम से कम 20 साल का अनुभव होना जरूरी है। यह अनुभव पूंजी बाजार (Securities Market), कानून, जांच (Investigation), वित्त, अर्थशास्त्र या अकाउंटेंसी जैसे क्षेत्रों में होना चाहिए।

सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) और वित्तीय संस्थानों में कार्यरत पात्र अधिकारी भी प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को अपना आवेदन अपने नियोक्ता (Employer) के माध्यम से भेजना होगा।

फिलहाल SEBI में 20 एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कार्यरत हैं।

गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने SEBI में दो पूर्णकालिक सदस्य (Whole-Time Member) के पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए थे। वर्तमान में SEBI के चार पूर्णकालिक सदस्य कार्यरत हैं।

SEBI के बोर्ड में एक चेयरमैन, चार पूर्णकालिक सदस्य और चार अंशकालिक (Part-Time) सदस्य शामिल होते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दूरदर्शन लेह को चाहिए स्ट्रिंगर, लद्दाख के 7 जिलों से मांगे आवेदन, 16 जुलाई अंतिम तिथि

प्रसार भारती के रीजनल न्यूज यूनिट (RNU), दूरदर्शन केंद्र लेह ने लद्दाख के विभिन्न जिलों में स्ट्रिंगर (फ्रीलांस टीवी न्यूज संवाददाता/वीडियोग्राफर) के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Vikas Saxena by
Published - Thursday, 18 June, 2026
Last Modified:
Thursday, 18 June, 2026
PrasarBharatiJob8541

प्रसार भारती के रीजनल न्यूज यूनिट (RNU), दूरदर्शन केंद्र लेह ने लद्दाख के विभिन्न जिलों में स्ट्रिंगर (फ्रीलांस टीवी न्यूज संवाददाता/वीडियोग्राफर) के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती टीवी समाचार कवरेज का अनुभव रखने वाले व्यक्तियों और फर्मों के लिए की जा रही है।

जारी अधिसूचना के अनुसार लेह, कारगिल, नुब्रा, चांगथांग, शैम वैली, द्रास और जांस्कर समेत लद्दाख के सभी सात जिलों के लिए स्ट्रिंगरों का पैनल तैयार किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में उस जिले का नाम स्पष्ट रूप से बताना होगा, जहां वे पैनल में शामिल होना चाहते हैं। साथ ही आवेदक का उसी जिले में निवास और कार्यरत होना भी अनिवार्य होगा। यदि आवेदन किसी फर्म की ओर से किया जाता है तो उसके प्रमुख संपर्क व्यक्ति का नाम भी स्पष्ट रूप से देना होगा और चयन के बाद उसे उसी जिले में कार्य जारी रखना होगा। मौजूदा पैनल में शामिल स्ट्रिंगरों को भी नए सिरे से आवेदन करना होगा।

दूरदर्शन केंद्र लेह ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 शाम 6 बजे निर्धारित की है। उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे आवेदन करने से पहले प्रसार भारती द्वारा जारी स्ट्रिंगर चयन, पैनल निर्माण और उपयोग संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

अधिसूचना में कहा गया है कि चयनित स्ट्रिंगरों को समाचार कवरेज के अलावा समसामयिक घटनाओं, खेल, व्यापार और अन्य विषयों पर लघु फीचर तैयार करने होंगे। उम्मीदवारों के पास सिनेमैटोग्राफी, वीडियोग्राफी, न्यूज गैदरिंग और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का अनुभव होना चाहिए। ऐसे आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास चार पहिया वाहन उपलब्ध हो और जो दूरदराज के इलाकों में भी तेजी से कवरेज कर सकें।

दूरदर्शन ने उपकरणों को लेकर भी स्पष्ट शर्तें रखी हैं। आवेदक के पास आधुनिक तकनीक वाला प्रोफेशनल वीडियो कैमरा होना चाहिए, जो फुल एचडी, 4K या उससे बेहतर फॉर्मेट में रिकॉर्डिंग कर सके। इसके अलावा पर्याप्त तकनीकी उपकरण, कनेक्टर और लाइव प्रसारण से जुड़ने की सुविधाएं भी होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास 4G या 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन, कार्ड रीडर और डेटा सुविधा भी होना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर मौके से तुरंत वीडियो फुटेज न्यूजरूम भेजी जा सके।

अधिसूचना के अनुसार स्ट्रिंगरों को उनकी समाचार कवरेज के लिए प्रसार भारती द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार भुगतान किया जाएगा। चयनित स्ट्रिंगरों को हर कवरेज के साथ रॉ फुटेज, प्रेस सामग्री और स्क्रिप्ट भी उपलब्ध करानी होगी। उनसे यह अपेक्षा की जाएगी कि वे केवल दिए गए असाइनमेंट ही नहीं बल्कि अपने क्षेत्र की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी भी रीजनल न्यूज यूनिट को दें। स्ट्रिंगरों का पैनल हर दो वर्ष में पुनरीक्षित किया जाएगा।

आवेदन के साथ 1,180 रुपये (जीएसटी सहित) की गैर-वापसी योग्य प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। निर्धारित बैंक खाते में राशि जमा करने के बाद आवेदन को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीलबंद लिफाफे में जमा करना होगा। लिफाफे पर संबंधित जिले का नाम लिखना भी जरूरी होगा।

उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता, पत्रकारिता या वीडियोग्राफी का अनुभव, उपकरणों का स्वामित्व और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन के साथ जमा करनी होंगी। दूरदर्शन द्वारा उपकरणों और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा।

प्रसार भारती के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्ट्रिंगरों के चयन के लिए बहु-स्तरीय प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसमें प्रारंभिक जांच, टेस्ट कवरेज, इंटरव्यू, उपकरणों और दस्तावेजों का सत्यापन तथा अंतिम चयन शामिल होगा। चयनित उम्मीदवारों को अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा और उनका नाम अधिकृत पैनल में शामिल किया जाएगा।

दूरदर्शन केंद्र लेह का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लद्दाख के सभी जिलों में समाचार कवरेज को और मजबूत बनाना है, ताकि क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

दूरदर्शन लखनऊ में उर्दू पदों पर भर्ती, न्यूज रीडर व कॉपी एडिटर के लिए मांगे आवेदन

प्रसार भारती के अंतर्गत दूरदर्शन केंद्र, लखनऊ की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने उर्दू भाषा से जुड़े विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Vikas Saxena by
Published - Wednesday, 17 June, 2026
Last Modified:
Wednesday, 17 June, 2026
PrasarBharati5421

प्रसार भारती के अंतर्गत दूरदर्शन केंद्र, लखनऊ की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने उर्दू भाषा से जुड़े विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां नियमित नौकरी के रूप में नहीं, बल्कि असाइनमेंट आधारित कैजुअल असाइनी पैनल के लिए की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को आवश्यकता के अनुसार काम सौंपा जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जांच और चयन प्रक्रिया के बाद एक पैनल तैयार किया जाएगा, जिसमें शामिल उम्मीदवारों को जरूरत पड़ने पर काम के लिए बुलाया जाएगा।

जारी नोटिस के अनुसार न्यूज रीडर (उर्दू), कॉपी एडिटर (उर्दू) और सीजी ऑपरेटर (उर्दू) की श्रेणियों में आवेदन मांगे गए हैं। ट

न्यूज रीडर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही संबंधित भाषा में दक्षता, कैमरे के सामने सहज प्रस्तुति, प्रसारण के अनुकूल प्रभावशाली आवाज, सही उच्चारण और मॉड्यूलेशन का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार को क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों की जानकारी भी होनी चाहिए। पत्रकारिता की पृष्ठभूमि, अकादमिक क्षेत्र का अनुभव और टीवी या रेडियो मीडिया में कार्य अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए प्रति शिफ्ट प्रतिदिन 1,650 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

कॉपी एडिटर (उर्दू) पद के लिए आयु सीमा 21 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री अथवा पीजी डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकारी, संबंधित भाषा में मैट्रिक योग्यता और मीडिया संगठन, विशेष रूप से प्रसारण क्षेत्र में समाचार कार्य का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव वांछनीय माना गया है। इस पद के लिए प्रति शिफ्ट प्रतिदिन 1,500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

सीजी ऑपरेटर (उर्दू) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना और कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रति शिफ्ट प्रतिदिन 1,125 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

दूरदर्शन लखनऊ ने स्पष्ट किया है कि यह कैजुअल असाइनी पैनल किसी भी प्रकार की नियमित नियुक्ति नहीं है। पैनल में शामिल उम्मीदवार भविष्य में प्रसार भारती में नियमित नियुक्ति या समायोजन का कोई दावा नहीं कर सकेंगे। अधूरे आवेदन सीधे खारिज कर दिए जाएंगे और इस संबंध में किसी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार की सिफारिश या दबाव बनाने की कोशिश आवेदन निरस्त होने का कारण बन सकती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है और किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि RNU, दूरदर्शन केंद्र लखनऊ और प्रसार भारती को आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, कंप्यूटर आधारित टेस्ट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑडिशन, स्क्रीन टेस्ट या अन्य कौशल परीक्षण आयोजित करने का अधिकार होगा। इन परीक्षणों के माध्यम से उम्मीदवारों की योग्यता, व्यक्तित्व और कार्यकुशलता का मूल्यांकन किया जाएगा। किसी भी परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को टीए या डीए नहीं दिया जाएगा।

यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक श्रेणियों में आवेदन करना चाहता है तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र जमा करना होगा। साथ ही डीडी न्यूज के महानिदेशक को किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के इस पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द करने का अधिकार भी होगा।

चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और योग्यता आधारित बनाने के लिए प्रसार भारती ने विस्तृत प्रक्रिया तय की है। आवेदन आमंत्रित करने के लिए डीडी यूपी चैनल पर लगातार टीवी स्क्रॉल और डीडी न्यूज यूपी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर पिन पोस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद एक समिति सभी आवेदनों की जांच करेगी और योग्य उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को एक “रेडी पैनल” में शामिल किया जाएगा और समय-समय पर उनके प्रदर्शन की समीक्षा भी की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार के काम को लेकर प्रतिकूल रिपोर्ट मिलती है तो उसे पैनल से हटाया भी जा सकता है।

दूरदर्शन ने साफ किया है कि पैनल में शामिल होने का मतलब यह नहीं होगा कि उम्मीदवार को न्यूनतम संख्या में असाइनमेंट अवश्य मिलेंगे। यह भी किसी स्थायी नियोक्ता-कर्मचारी संबंध को स्थापित नहीं करेगा। काम पूरी तरह आवश्यकता के आधार पर दिया जाएगा और किसी भी उम्मीदवार को असाइनमेंट पाने का अधिकार प्राप्त नहीं होगा।

उम्मीदवार आवेदन स्पीड पोस्ट, ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र और सभी आवश्यक स्वप्रमाणित दस्तावेज एक ही लिफाफे में रखकर ‘हेड ऑफ न्यूज, दूरदर्शन केंद्र, 24 अशोक मार्ग, लखनऊ-226001’ के पते पर भेजने होंगे। लिफाफे पर संबंधित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना होगा।

ई-मेल के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक पीडीएफ फाइल में तैयार कर niarnuddlucknow@gmail.com पर भेजना होगा। ई-मेल के विषय में संबंधित पद का नाम लिखना अनिवार्य होगा।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण, तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ जमा करनी होंगी। इच्छुक उम्मीदवार अतिरिक्त जानकारी देने के लिए अपना विस्तृत बायोडाटा भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर सकते हैं, हालांकि निर्धारित आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

दूरदर्शन द्वारा जारी टीवी स्क्रॉल में भी उर्दू भाषा के समाचार वाचक, कॉपी एडिटर और टाइपिस्ट श्रेणियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार डीडी यूपी के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक पेज या प्रसार भारती की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए मौका : ‘न्यूज़24 डिजिटल’ में निकली वैकेंसी

‘न्यूज़24 डिजिटल’ (News24 Digital) ने सोशल मीडिया प्रोड्यूसर्स और वीडियो एडिटर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नोएडा में की जाएगी।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 10 June, 2026
Last Modified:
Wednesday, 10 June, 2026
news24job

मीडिया और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ‘न्यूज़24 डिजिटल’ (News24 Digital) ने अपनी क्रिएटिव टीम के विस्तार के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

कंपनी ने सोशल मीडिया प्रोड्यूसर्स (Social Media Producers) और वीडियो एडिटर्स (Video Editors) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नोएडा स्थित कार्यालय में की जाएगी।

जारी भर्ती सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही इंग्लिश रीडिंग, राइटिंग और स्पीकिंग (English Reading, Writing & Speaking) में अच्छी पकड़ होना जरूरी है।

कंपनी ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रही है जिन्हें सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स की अच्छी समझ हो, खासतौर पर इंस्टाग्राम (Instagram) का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार का कैमरे के सामने सहज और आत्मविश्वासी होना आवश्यक है। साथ ही डिजाइनिंग टूल कैनवा (Canva) का अच्छा ज्ञान भी अपेक्षित है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना CV, पोर्टफोलियो (Portfolio) और सोशल मीडिया हैंडल्स (Social Media Handles) nowwhy24@bagnetwork.in पर भेज सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

क्राइम बीट रिपोर्टर्स के लिए ‘पंजाब केसरी’ में नौकरी का अवसर

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) ने दिल्ली में सीनियर न्यूज रिपोर्टर (क्राइम) पद के लिए भर्ती निकाली है। पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 10 June, 2026
Last Modified:
Wednesday, 10 June, 2026
mediajob

मीडिया इंडस्ट्री में क्राइम रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाले पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। ‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय के लिए सीनियर न्यूज रिपोर्टर (क्राइम) (Senior News Reporter - Crime) पद पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार को कम से कम 5 वर्षों का रिपोर्टिंग अनुभव हो और क्राइम, पुलिस, कोर्ट तथा ब्रेकिंग न्यूज बीट की कवरेज में मजबूत पकड़ होनी चाहिए।

जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार के पास पत्रकारिता एवं जनसंचार (Journalism and Mass Communication) या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना वांछनीय है। साथ ही हिंदी पर मजबूत पकड़ और बेसिक इंग्लिश कम्युनिकेशन (Basic English Communication) स्किल्स भी जरूरी हैं।

उम्मीदवार को रिपोर्टिंग, इंटरव्यूइंग (Interviewing) और स्टोरीटेलिंग (Storytelling) में दक्ष होना चाहिए। इसके अलावा कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ लाइव रिपोर्टिंग (Live Reporting) करने की क्षमता भी अपेक्षित है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे (Resume) और पोर्टफोलियो (Portfolio) hr@punjabkesari.com और dev@punjabkesari.com पर भेज सकते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए