होम / विचार मंच / Sony आज जो कुछ भी है वह एनपी सिंह की वजह से है: रोहित गुप्ता

Sony आज जो कुछ भी है वह एनपी सिंह की वजह से है: रोहित गुप्ता

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के मैनेजमेंट व बोर्ड के पूर्व सलाहकार रोहित गुप्ता ने कहा कि सोनी (Sony), एनपी सिंह के लिए एक परिवार की तरह थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'सोनी (Sony) आज जो कुछ भी है वह एनपी सिंह की वजह से है।' यह बात सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) के मैनेजमेंट व बोर्ड के पूर्व सलाहकार रोहित गुप्ता ने कही, जिन्होंने 2022 में सेवानिवृत्त होने से पहले संगठन में 20 साल बिताए। उन्होंने कहा कि एनपी और मैंने 20 वर्षों तक एक साथ काम किया। हमारे बीच बहुत अच्छा रिश्ता था। उनका वहां होना ही सबसे अच्छी बात थी। उन्होंने हम सबकी आगे बढ़ने में मदद की। उन्होंने वर्षों अपनी मेहनत से एक विश्व स्तरीय संगठन बनाया।

रोहित गुप्ता ने हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' को बताया कि “उनका पूरा फोकस प्रॉफिटिब्लिटी (profitability) पर था। यह उनके लिए एक परिवार की तरह था। वह हर एम्प्लॉयीज को उनके पहले नाम से जानते थे और वह भी तब से जब हम सौ थे और अब तो हजार हैं। वह बेहद ही उम्दा व्यक्ति हैं। सोनी आज जो कुछ भी है, वह उन्हीं की वजह से है।

रोहित गुप्ता ने यह बात तब कही, जब एनपी सिंह ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने SPNI के एमडी व सीईओ के रूप में अपनी भूमिका से आगे बढ़ने का फैसला किया है और अब वह  सामाजिक परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करने और परिचालन भूमिकाओं से हटकर सलाहकार भूमिकाओं में बदलाव के लिए तैयार हैं।  

हालांकि एनपी सिंह तब तक SPNI का नेतृत्व करते रहेंगे, जब तक कार्यभार संभालने के लिए सही व्यक्ति नहीं मिल जाता।

अपने एक संदेश में एनपी सिंह ने लिखा, ‘मैं तब तक SPNI का नेतृत्व करता रहूंगा, जब तक हमें कार्यभार संभालने के लिए सही व्यक्ति नहीं मिल जाता। हमने मेरे उत्तराधिकारी के लिए एक संरचित उत्तराधिकार योजना प्रक्रिया शुरू कर दी है और आशा करते हैं कि निकट भविष्य में हमारे पास शेयर करने के लिए कई अच्छी खबरें होंगी। सही व्यक्ति को तलाशना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’ 


टैग्स सोनी पिक्चर्स एनपी सिंह रोहित गुप्ता
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

20 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

15 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago