होम / विचार मंच / अब RBI रेट कट करें : पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अब RBI रेट कट करें : पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में घोषणा की है कि ₹12 लाख तक आमदनी वालों को इनकम टैक्स नहीं देना होगा। अगर आप सैलरी वाले हैं तो ₹75 हज़ार का Standard Deduction और जुड़ जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

मिलिंद खांडेकर, वरिष्ठ पत्रकार।

हिसाब किताब के नियमित पाठकों को याद होगा कि पिछले महीने हमने मंदी से निपटने का एक उपाय बताया था इनकम टैक्स कटौती। सोशल मीडिया पर Trolling भी हुई कि हर बार माहौल बनाते हैं, कुछ होता नहीं है। इस बार बजट में इनकम टैक्स में कटौती हो गई।

अब कितना इनकम टैक्स?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में घोषणा की है कि ₹12 लाख तक आमदनी वालों को इनकम टैक्स नहीं देना होगा। अगर आप सैलरी वाले हैं तो ₹75 हज़ार का Standard Deduction और जुड़ जाएगा। मतलब ₹12.75 लाख तक कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके लिए शर्त है कि आप New Tax Regime हो। वैसे 100 में से 73 टैक्स देने वाले New Regime में आ गए हैं। इससे ऊपर वाली आमदनी वाली पर टैक्स की बचत ₹1 लाख के आसपास बैठती है। वित्त मंत्री ने कहा कि एक करोड़ लोगों को अब इनकम टैक्स नहीं देना होगा।

इससे क्या फ़ायदा होगा?

हमारी अर्थव्यवस्था दुश्चक्र में फँसी हैं। एक तरफ़ महंगाई काबू में नहीं आ रही है और दूसरी तरफ़ ग्रोथ कम हो रही है। इकनॉमिक सर्वे के अनुसार अगले वित्त वर्ष में ग्रोथ 6.3-6.8% रह सकती है। कम जीडीपी ग्रोथ का नतीजा यह हुआ है कि लोगों की आमदनी नहीं बढ़ रही है। इकनॉमिक सर्वे को आधार मानें तो पाँच साल में सेलरी 5% CAGR (Compounded Annual Growth Rate) से बढ़ी है। महंगाई भी 5% से बढ़ी है। किसी की सेलरी ₹25 हज़ार थी तो अब ₹32 हज़ार हैं।
दिक़्क़त यह है कि महंगाई के कारण जो सामान या सर्विस ₹25 हज़ार में मिलती थी उसके लिए अब ₹32 हज़ार या उससे थोड़ा ज़्यादा खर्च करना पड़ता है। मतलब पाँच साल में जहां के तहाँ। लोग इसके चलते हाथ खोल कर खर्च नहीं कर रहे हैं। FMCG ( Fast Moving Consumer Goods) कंपनियों का माल शहरों में बिक नहीं रहा था। लोग साबुन, शैम्पू, बिस्किट जैसी रोज़मर्रा की चीजों को ख़रीदने से कतरा रहे हैं। टैक्स में कटौती से उम्मीद है कि लोगों के हाथ खुलेंगे।

अब रिज़र्व बैंक की बारी

ग्रोथ कम होने के लिए सरकार के साथ साथ रिज़र्व बैंक भी ज़िम्मेदार है। रिज़र्व बैंक ने महंगाई को क़ाबू करने के लिए ब्याज दर बढ़ा रखी है। महंगाई अब तक क़ाबू में आयी नहीं। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से लोगों के लिए लोन लेकर घर या कोई सामान ख़रीदना महँगा हो गया है। कंपनियों के लिए भी लोन लेकर नया प्रोजेक्ट लगाना महँगा पड़ता है। रिज़र्व बैंक की बैठक इस हफ़्ते होने वाली है। रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक़ बाज़ार को 0.25% कटौती की उम्मीद है। रिज़र्व बैंक कटौती शुरू करता है तो यह सोने पर सुहागा होगा। मिडिल क्लास को राहत देने का जो काम वित्त मंत्री ने शुरू किया है वो आगे बढ़ेगा। खपत बढ़ेगी। शेयर बाज़ार में भी तेज़ी आएगी। अब देखना है कि रिज़र्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा इस मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती करते हैं या फिर अप्रैल की मीटिंग में।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

20 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

15 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago