होम / टीवी / अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं युवा टीवी पत्रकार रश्मि शर्मा

अब इस मीडिया समूह से जुड़ीं युवा टीवी पत्रकार रश्मि शर्मा

रश्मि शर्मा इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। यहां उन्होंने नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ में अपनी पारी को विराम देने के बाद जॉइन किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

युवा टीवी पत्रकार रश्मि शर्मा ने ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने इस समूह के वर्टिकल 'तक चैनल्स' में जॉइन किया है।

अपनी नई भूमिका में वह ‘न्यूज तक’ (News Tak) में एंकर कम प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। बता दें कि 'तक चैनल्स' के साथ रश्मि शर्मा की यह दूसरी पारी है। इससे पहले वह ‘बिहार तक’ चैनल में भी काम कर चुकी हैं।   

रश्मि शर्मा इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) में अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। यहां उन्होंने नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) में अपनी पारी को विराम देने के बाद जॉइन किया था।  

‘न्यूज24’ से पहले रश्मि ‘न्यूज18 इंडिया’ में कार्यरत थीं। वहां वह एंकर/रिपोर्टर/प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं। रश्मि ने ‘जी’ से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की और अब तक वह ‘सहारा’, ‘टाइम्स ग्रुप’ के ‘ईटी नाऊ स्वदेश’ में भी काम कर चुकी हैं।

मूल रूप से बिहार के मुंगेर की रहने वाली रश्मि ने जालंधर के ‘डीएवी’ (DAV) कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से रश्मि को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स न्यूज एंकर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग इंडिया डेली लाइव तक चैनल्स न्यूज तक रश्मि शर्मा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

7 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

16 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

17 hours ago