होम / टीवी / नए अवतार में जल्द दस्तक देने को तैयार है ZEE समूह का ये चैनल
नए अवतार में जल्द दस्तक देने को तैयार है ZEE समूह का ये चैनल
रीलॉन्चिंग से पहले ही चैनल अपनी कई खबरों जैसे लव जेहाद के खिलाफ मुहिम और किसान आंदोलन की कवरेज को लेकर काफी चर्चाओं में है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के बड़े मीडिया समूहों में शुमार ‘जी मीडिया’ (Zee Media) का नेशनल चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) जल्द ही नए तेवर और फ्लेवर के साथ रीलॉन्च होने जा रहा है। सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव के निर्देशन और मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह के नेतृत्व में रीलॉन्च होने वाले इस चैनल की थीम को नया विचार दिया गया है, हमारा संवाद राष्ट्रवाद। रीलॉन्चिंग से पहले ही चैनल अपनी कई खबरों जैसे लव जेहाद के खिलाफ मुहिम और किसान आंदोलन की कवरेज को लेकर काफी चर्चाओं में है।
खबर है कि रीलॉन्चिंग के बाद चैनल का लुक और फील पूरी तरह से बदल जाएगा। गौरतलब है कि शमशेर सिंह ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले ‘रिपब्लिक भारत’ के मैनेजिंग एडिटर थे। ‘जी हिन्दुस्तान’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी भी शमशेर सिंह के पास है, वहां भी बड़े बदलाव दिखने लगे हैं।
चैनल के आउटपुट हेड नीरज सिंह हैं, जिनकी ‘जी ग्रुप’ के साथ यह दूसरी पारी है। नीरज इससे पहले ‘रिपब्लिक भारत’ में बतौर सीनियर एसोसिएट एडिटर जुड़े हुए थे। ‘रिपब्लिक’ में अरनब गोस्वामी के मशहूर शो ‘पूछता है भारत’ की जिम्मेदारी नीरज सिंह के पास थी। चैनल की डेप्लानिंग और फॉर्वर्ड प्लानिंग के साथ-साथ नीरज सिंह वहां डिजिटल टीम को भी हेड करते थे।
Zee Hindustan अब बनेगा देश की पहचान#हमारा_संवाद_राष्ट्रवाद #ZeeHindustanInNewLook @ShamsherSLive @nirajnews @Jawahargoel pic.twitter.com/XacTKuR1Qv
— ZEE HINDUSTAN (@Zee_Hindustan) December 5, 2020
टैग्स जी हिन्दुस्तान चैनल शमशेर सिंह