होम / टीवी / टीवी चैनल पर टॉक शो के दौरान अब ये काम नहीं कर सकेंगे एंकर्स

टीवी चैनल पर टॉक शो के दौरान अब ये काम नहीं कर सकेंगे एंकर्स

देश के सभी सैटेलाइट टीवी चैनल्स को जारी किया गया है यह आदेश, मध्यस्थ के तौर पर एंकर्स की भूमिका को कर दिया गया है सीमित

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी’ (पेमरा) ने टॉक शो के दौरान अपनी राय रखने को लेकर टीवी एंकर्स पर रोक लगा दी है। ऐसे में अब वहां के एंकर्स चैनल पर टॉक शो के दौरान अपनी राय नहीं दे सकेंगे।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन एंकर्स की एक मध्यस्थ के तौर पर भूमिका को अब सीमित कर दिया गया है। रविवार को जारी आदेश के मुताबिक, पेमरा ने कहा है कि नियमित तौर शो होस्ट करने वाले एंकर्स अपने चैनल या दूसरे पर टॉक शोज के दौरान विशेषज्ञ के तौर पर पेश न आएं।

आदेश में कहा गया है कि एकर्स की भूमिका कार्यक्रमों में उद्देश्यपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मध्यस्थ की भूमिका निभाने की होती है। इस दौरान एंकर्स को किसी मसले पर अपनी निजी राय, फैसला देने या पक्ष लेने से बचना चाहिए।

इसके अलावा पेमरा ने मीडिया समूहों को भी निर्देश दिया है कि टॉक शोज में विशेषज्ञों को बुलाने से पहले उनकी संबंधित विषय में विशेषज्ञता और ज्ञान को ध्यान में जरूर रखें। पेमरा की ओर से देश के सभी सैटेलाइट टीवी चैनल्स को यह आदेश जारी किया गया है।

दरअसल, 26 अक्टूबर को इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने एक आदेश में कहा था कि उसके संज्ञान में आया है कि कई टीवी टॉक शोज में एंकर्स आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए फैसलों के साथ ही न्यायपालिका की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कोर्ट ने पेमरा से इस तरह के मामलों में कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट भी मांगी है।

पेमरा की ओर से इस बारे में दिए गए आदेश की कॉपी आप यहां देख सकते हैं-

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स पाकिस्तानी मीडिया टीवी चैनल्स पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी पेमरा एंकर्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

7 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

16 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

13 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

17 hours ago