होम / टीवी / युवा पत्रकार सपना शुक्ला ने Zee Media को कहा अलविदा
युवा पत्रकार सपना शुक्ला ने Zee Media को कहा अलविदा
करीब एक साल से वह ‘जी-यूपी/उत्तराखंड’ (Zee UP/UK) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार सपना शुक्ला ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। करीब एक साल से वह ‘जी-यूपी/उत्तराखंड’ (Zee UP/UK) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।समाचार4मीडिया से बातचीत में सपना शुक्ला ने बताया कि वह जल्द ही एक न्यूज चैनल से अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। जल्द ही वह वहां जॉइन कर इसके नाम का खुलासा करेंगी।
बता दें कि मूल रूप से इटावा (उत्तर प्रदेश) की रहने वालीं सपना शुक्ला गाजियाबाद में पली-बढ़ी हैं और उन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई-लिखाई की है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के ‘हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्युनिकेशन’ (HIMCOM) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
सपना शुक्ला को मीडिया में काम करने का करीब साढ़े पांच साल का अनुभव है। पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘jk24x7’ में बतौर रिपोर्टर की थी। इसके बाद वह यहां से बाय बोलकर ’प्राइम न्यूज’ (prime news) से जुड़ गईं। यहां कुछ समय अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने ’ईटीवी भारत’(etv bharat) में एंकर के रूप में नई पारी शुरू की। इसके बाद ’टोटल टीवी’ (total TV) और फिर ’न्यूज नेशन’ (News Nation) होती हुईं वह ’जी’ (zee) पहुंची थीं, जहां से उन्होंने अब अपनी पारी को अलविदा बोल दिया है।
उपलब्धियों की बात करें तो उन्हें बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के तहत 'यंग प्रफेशनल ऑफ द ईयर 2022' के खिताब से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें ‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता40अंडर40’ अवॉर्ड भी मिल चुका है।
समाचार4मीडिया की ओर से सपना शुक्ला को उनके नए सफर के लिए अग्रिम बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स जी मीडिया इस्तीफा न्यूज एंकर जी यूपी/यूके