होम / टीवी / युवा पत्रकार अंकित कुमार सिंह ने तलाशी नई मंजिल
युवा पत्रकार अंकित कुमार सिंह ने तलाशी नई मंजिल
युवा पत्रकार अंकित कुमार सिंह ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) को बाय बोलने के बाद अब नई मंजिल तलाश ली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
युवा पत्रकार अंकित कुमार सिंह ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) को बाय बोलने के बाद अब नई मंजिल तलाश ली है। उन्होंने ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) चैनल में बतौर प्रड्यूसर (आउटपुट) जॉइन कर लिया है।
अंकित कुमार सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से की थी। ‘जी हिन्दुस्तान’ में उनका सफर प्रॉडक्शन (output) से शुरू हुआ। इसके बाद वह यहां से बाय बोलकर ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) की टीम में शामिल हो गए।
‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) में कुछ समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वह यहां से अलिवदा बोलकर ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) से जुड़ गए थे, जहां से अलग होकर उन्होंने अब ‘न्यूज नेशन’ के साथ नई शुरुआत की है।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो अंकित कुमार सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) से ग्रेजुएशन करने के बाद इग्नू स्टडी सेंटर, जगन्नाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने कंप्यूटर का डिप्लोमा भी किया है। समाचार4मीडिया की ओर से अंकित सिंह को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स न्यूज नेशन प्रड्यूसर नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग इंडिया डेली लाइव अंकित कुमार सिंह