होम / टीवी / दिल्ली चुनाव की कवरेज के लिए इंडिया टुडे समूह ने यूं कसी कमर

दिल्ली चुनाव की कवरेज के लिए इंडिया टुडे समूह ने यूं कसी कमर

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं, वहीं न्यूज चैनल्स भी कवरेज के मामले में ये मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं, वहीं न्यूज चैनल्स भी कवरेज के मामले में ये मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं। वे विशेष प्रोग्रामिंग के जरिये दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा और खास कंटेंट उपलब्ध कराने के साथ ही व्युअरशिप की दौड़ में आगे निकलने की कवायद में जुटे हुए हैं।

इसी कवायद के तहत ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह ने भी दिल्ली चुनाव के लिए स्पेशल प्रोग्राम तैयार किए हैं। इसके तहत ग्रुप के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे टीवी’ (India Today TV) पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के साथ ‘Elections On My Plate’ और ‘Campus Faceoff’ जैसे शो शामिल हैं। प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पत्रकारिता अवॉर्ड से पुरस्कृत प्रीति चौधरी भी एक स्पेशल सीरीज कर रही हैं। ‘Motorcycle Diaries’ नाम से चलाई जा रही इस सीरीज के तहत वे अपनी बाइक पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वहां के राजनीतिक परिदृश्य से लोगों को रूबरू करा रही हैं।

‘इंडिया टुडे टीवी’ की ओर से मतदान वाले दिन और एग्जिट पोल को रिपोर्टर्स की ऑनग्राउंड टीम व्यापक रूप से कवर करेगी। वहीं, मतगणना वाले दिन यानी 11 फरवरी को सुबह छह बजे से ही स्पेशल प्रोग्रामिंग शुरू कर दी जाएगी और बड़े पैमाने पर इसे कवर किया जाएगा।

दिल्ली चुनाव के लिए ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ ने भी कई कार्यक्रमों की सीरीज शुरू की है, जिनमें ‘बुलेट रिपोर्टर’ भी शामिल है। इस कार्यक्रम में चैनल की डिप्टी एडिटर और सीनियर एंकर चित्रा त्रिपाठी अपनी बाइक पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जा रही हैं और वहां से रिपोर्टिंग कर रही हैं। ‘दिल्ली के दिल में क्या?’ डिबेट शो के द्वारा प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही लोगों के बीच डिबेट कराई जा रही है। दिल्ली के जमीनी मुद्दों पर ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए ‘श्वेतपत्र’ नाम से स्पेशल शो भी शुरू किया गया है। वहीं, ‘कैंपस रिपोर्टर’ शो के द्वारा दिल्ली के कॉलेजों से ग्राउंड रिपोर्टिंग की जा रही है। वोटिंग और एग्जिट पोल से लेकर मतगणना वाले दिन चैनल की ओर से आंकड़ों को शामिल करते हुए खास रिपोर्टिंग की जाएगी।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स इंडिया टुडे ग्रुप दिल्ली चुनाव स्पेशल प्रोग्राम
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

2 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

4 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

6 days ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

17 hours ago