होम / टेलिस्कोप / जानिए, 2019 में हर दिन आपने कितनी देर देखा टीवी

जानिए, 2019 में हर दिन आपने कितनी देर देखा टीवी

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने एक ताजा रिपोर्ट जारी की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, नए टैरिफ ऑर्डर (NTO) लागू किए जाने और 2019 की दूसरी छमाही में मंदी के आसार के बावजूद भी टेलिविजन दर्शकों की संख्या पिछले साल बढ़कर 762 मिलियन हो गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2019 में हर घर में हर दिन 5 घंटे, 11 मिनट टीवी देखा गया और 222 मिलियन लोगों ने प्राइमटाइम पर ही टीवी देखना पसंद किया। यानी हर एक दर्शक ने प्रत्येक दिन औसतन 3 घंटे, 42 मिनट टीवी देखा। नए टैरिफ ऑर्डर (NTO) लागू होने की वजह से टीवी देखने की टाइमिंग पर असर पड़ा है, जिसमें गिरावट दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टीवी का 80 प्रतिशत कंटेंट लोग साथ मिलकर देखते हैं। BARC इंडिया ने 44,000 घरों से 185,000 व्यक्तियों के पैनल से सैम्पल लिए हैं।

BARC इंडिया के सीईओ सुनील लुल्ला ने कहा, ‘टेलिविजन ऐसी स्क्रीन है जिसे भारतीय परिवार हर रोज देखता है और देश में 100 मिलियन से ज्यादा ऐसे भी घर हैं, जहां अभी तक टीवी सेट नहीं है। बावजूद इसके हम अपना काम करते रहेंगे।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रीजनल टीवी कंटेंट के दर्शकों की संख्या में वृद्धि सिक्किम और असम जैसे क्षेत्रों की वजह से लगातार बढ़ रही है और पिछले चार वर्षों में दर्शकों की संख्या में 119% की वृद्धि दर्ज की गई है। 2019 में कुल दर्शकों की संख्या में 3% का योगदान रीजनल कंटेंट ने भी दिया है और अधिकांश क्षेत्रीय भाषी चैनलों ने दर्शकों की संख्या में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है।

दूसरी तरफ विडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में मिली कड़ी टक्कर की वजह से अंग्रेजी चैनलों ने दर्शकों की संख्या में 41% की गिरावट दर्ज की है। वहीं स्पोर्ट्स चैनल्स ने टीवी देखने के समय में वर्ष 2018 की तुलना में 17% की बढ़ोतरी दर्ज की है। 2019 में कुल टीवी दर्शकों की संख्या में स्पोर्ट्स चैनल्स ने 3.2% का अपना योगदान दिया, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है।

वहीं यदि विज्ञापन की बात करें तो, टीवी पर विज्ञापन वॉल्यूम पिछले चार वर्षों में 21% बढ़ा है, पाई चार्ट में हिंदी चैनलों का 33% हिस्सा है। अभी भी सभी विज्ञापनों के तीन-चौथाई हिस्सा न्यूज, जनरल एंटरटेनमेंट और मूवी चैनलों के हिस्सें है। पिछले चार सालों में, टीवी पर विज्ञापनों की संख्या 21% बढ़ी है। 2019 में, 11,525 विज्ञापनदाताओं ने 634 मुख्य चैनलों पर 76.8 मिलियन विज्ञापन प्रसारित किए थे, जो पूरे भारत में 197 मिलियन घरों में देखे गए थे। उत्पादों और सेवाओं के बीच 2019 में ऐड ड्यूरेशन का 54% हिस्सा एफएमसीजी ग्रुप्स (FMCG groups) ने दर्ज किया था।


टैग्स टीवी रेटिंग
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago