होम / सोशल मीडिया / मोबाइल ऐप सुरक्षा या ज़बरदस्ती? संकेत उपाध्याय का बड़ा सवाल
मोबाइल ऐप सुरक्षा या ज़बरदस्ती? संकेत उपाध्याय का बड़ा सवाल
भारत में सेकेंड-हैंड मोबाइल डिवाइस का एक बड़ा बाजार है। चोरी हुए या ब्लैकलिस्ट किए गए उपकरणों को फिर से बेचे जाने के मामले भी सामने आए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago
दूरसंचार विभाग ने सभी नए मोबाइल फोनों में ‘संचार साथी’ ऐप को प्री-इंस्टॉल करना अनिवार्य कर दिया है। यह ऐप फोन सेटअप के दौरान दिखना चाहिए और इसे डिसेबल नहीं किया जा सकेगा और 90 दिन की समय सीमा तय की गई है। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार संकेत उपाध्याय ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर लिखा, सरकार ने मोबाइल कंपनियों से कहा है कि वे सभी फ़ोन में इस ऐप को पहले से इंस्टॉल करके दें और उसे हटाने (डिलीट करने) का विकल्प भी न हो। मेरा मानना है कि इसके बजाय सरकार को इस ऐप के फ़ायदों के बारे में लोगों तक जानकारी पहुँचानी चाहिए थी और लोगों को खुद इसे डाउनलोड करने का मौक़ा देना चाहिए था।
आख़िर कौन नहीं चाहेगा कि वह सुरक्षित रहे? आपको बता दें, संचार साथी पोर्टल और ऐप नागरिकों को आईएमईआई नंबर के जरिए मोबाइल हैंडसेट की वास्तविकता की जांच करने की सुविधा देता है। डुप्लीकेट या स्पूफ्ड आईएमईआई वाले मोबाइल हैंडसेट दूरसंचार साइबर सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।
Govt has asked handset makers to pre install this app on all phones with no provisions of deleting. I think instead of this, the govt could have just discussed the virtues of this app through outreach and let people download it themselves. Who wouldn’t want to stay protected? https://t.co/rKp1aUEvdn
— Sanket Upadhyay (@sanket) December 2, 2025
टैग्स