होम / रेडियो / डिजिटल रेडियो को लेकर TRAI ने सरकार से की ये गुजारिश

डिजिटल रेडियो को लेकर TRAI ने सरकार से की ये गुजारिश

ट्राई का कहना है कि वह इस बारे में अपनी सिफारिशें पहले ही दे चुका है और जरूरत पड़ने पर आगे भी पॉलिसी इनपुट्स देने के लिए तैयार है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (ट्राई) ने सरकार से डिजिटल रेडियो ब्रॉडकास्टिंग के लिए विस्तृत पॉलिसी तैयार करने की गुजारिश की है। ट्राई का कहना है कि वह इस बारे में अपनी सिफारिशें पहले ही दे चुका है और जरूरत पड़ने पर आगे भी पॉलिसी इनपुट्स देने के लिए तैयार है।

‘Xperi Corporation’ और ‘India Cellular and Electronics Association’ द्वारा ‘डिजिटल रेडियो विजन फॉर इंडिया’ पर संयुक्त रूप से आयोजित एक वर्कशॉप को संबोधित करते हुए ‘ट्राई’ के चेयरमैन आरएस शर्मा का कहना था, ‘डिजिटल रेडियो ब्रॉडकास्टिंग’ की पॉलिसी को एक व्यापक रोडमैप के साथ एक निश्चित समय में लाना चाहिए।

इसके साथ ही आरएस शर्मा का यह भी कहना था कि टियर-दो और टियर-तीन शहरों में एफएम रेडियो चैनल्स की नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस को लेकर ‘ट्राई’ एक हफ्ते में अपनी सिफारिशें जारी कर देगा। इस बारे में सरकार ने ट्राई से सिफारिशें मांगी हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने कहा, ‘डिजिटल एचडी रेडियो की टेस्ट स्ट्रीम पायलट बेसिस पर पहले से ही उपलब्ध है। हमें डिजिटल रेडियो की जरूरत इसलिए है क्योंकि हम अन्य जॉनर्स में भी सर्विस की उम्मीद जता रहे हैं। सिंगल एनालॉग फ्रीक्वेंसी में मैंने सभी संभव जॉनर के कंटेंट को फिट करने का प्रयास किया, लेकिन यह मामला आगे नहीं बढ़  रहा है। इसलिए विभिन्न ऑडियंस सेगमेंट के लिए हमें डिजिटल रेडियो की जरूरत है।’

वेम्पती ने यह भी बताया कि इस बारे में प्रसार भारती ने आईआईटी कानपुर के साथ एक एमओयू (MoU) भी साइन किया है। उन्होंने कहा कि आजकल मीडिया और इंफॉरमेशन के लिए स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि ब्रॉडकास्ट सिग्नल आवश्यक रूप से सभी स्मार्टफोन्स तक भेजे जाएं।


टैग्स ट्राई प्रसार भारती आरएस शर्मा इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन शशि वेम्पती
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

16 hours ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

3 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

7 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

16 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

17 hours ago