होम / मीडिया फोरम / समय की मांग है समाधानपरक पत्रकारिता: प्रो. संजय द्विवेदी

समय की मांग है समाधानपरक पत्रकारिता: प्रो. संजय द्विवेदी

'जब पत्रकार तनाव में रहते है, तब वे जनता को तनावपूर्ण खबरें देने का माध्यम बनते हैं। जो हम दूसरों को देंगे, वही हमें मिलेगा, चाहे वो खुशी हो या तनाव। यही कुदरत का नियम है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

'जब पत्रकार तनाव में रहते है, तब वे जनता को तनावपूर्ण खबरें देने का माध्यम बनते हैं। जो हम दूसरों को देंगे, वही हमें मिलेगा, चाहे वो खुशी हो या तनाव। यही कुदरत का नियम है। तनाव मुक्त जीवन के लिए आध्यात्म और राजयोग मैडिटेशन को जीवन में अपनाना बेहद आवश्यक है।' यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित तनाव प्रबंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी बात रखते हुए प्रो. द्विवेदी ने कहा कि जीवन में दोहरा आचरण तनाव का बड़ा कारण है। सादगीपूर्ण और सरल जीवन हमें तनाव मुक्त रखता है। उन्होंने कहा कि समाधानपरक पत्रकारिता समय की मांग है। पत्रकार सिर्फ समस्याओं और सवालों को ही जनता के सामने प्रस्तुत न करें, बल्कि समाधान और सुझाव भी जनता के सामने रखें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि रोजगार में स्थायित्व न होने और अनिश्चितता के परिवेश में पत्रकारों के तनाव में वृद्धि हुई है। ब्रह्माकुमारी संस्था को पत्रकारों की तनाव मुक्ति के लिए ऐसे ही सेमिनार और मैडिटेशन कार्यक्रम आयोजित करते चाहिए।

पत्रकारों के तनाव प्रबंधन में राजयोग मैडिटेशन की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी.के. पूनम ने कहा कि दिव्यता और पवित्रता की ताकत सबसे बड़ी है। जहां ये शक्तियां है, वहां तनाव, काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकार दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो हम सोचते हैं, उसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। इसलिए हमें अपनी सोच में, अपने कार्यस्थल और कार्य के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना चाहिए।

दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारों को तनाव के कारण कई बीमारियां सौगात में मिल रहीं हैं। संघ के महासचिव अमलेश राजू ने कहा कि तनाव से दूर रहने के लिए कार्य में व्यस्त रहना एक अच्छा उपाय है।

कार्यक्रम की आयोजक एवं ब्रह्माकुमारी मीडिया प्रभाग की दिल्ली जोनल संयोजक राजयोगिनी बी.के. सुनीता ने कहा पत्रकारों के सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम हम भविष्य में भी करते रहेंगे, क्योकि मीडिया सशक्त होगा तो जनता और देश भी शक्तिशाली होंगे।

कार्यक्रम में इंडियन जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने भी अपने विचार साझा किए। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार व दिल्ली पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह ने किया।


टैग्स पत्रकार मीडिया प्रो. संजय द्विवेदी मैडिटेशन
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

13 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

7 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

16 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

13 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

17 hours ago