होम / मीडिया फोरम / पत्रकार की शिकायत पर हरकत में आया प्रेस काउंसिल, उठाया ये कदम
पत्रकार की शिकायत पर हरकत में आया प्रेस काउंसिल, उठाया ये कदम
'दैनिक जागरण' लखनऊ के पत्रकार धर्मेंद्र मिश्र के खिलाफ पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के मामले में अब ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ हरकत में आ गया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
बता दें कि सितंबर 2018 में 'दैनिक जागरण' ने अमेठी जिले के निवासी धर्मेंद्र मिश्र को सुल्तानपुर में ब्यूरो चीफ के पद पर तैनात किया था। धर्मेंद्र मिश्र के खिलाफ पिछले साल 16 नवंबर को जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसमें लूट का आरोप लगाते हुए घटना की तारीख दिसंबर 2018 बताई गई है। एक साल बाद इस मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद धर्मेंद्र मिश्र ने सोशल मीडिया पर इस मामले को उठाते हुए पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं।
धर्मेंद्र मिश्र का आरोप है कि सुल्तानपुर एसपी हिमांशु कुमार उनके द्वारा पुलिस की नाकामियों को उजागर करने वाले खबरों से नाराज थे और सच्चाई की आवाज दबाने के लिए उनके ऊपर लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया गया है। यह मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी पहुंचा हुआ है।
अपने उत्पीड़न से परेशान पत्रकार धर्मेंद्र ने ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ से गुहार लगाई थी और पूरे मामले की लिखित शिकायत की थी। इस पर अब ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ ने संज्ञान लिया है।‘ प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ की ओर से जारी नोटिस की कॉपी आप यहां पढ़ सकते हैं।
टैग्स दैनिक जागरण भारतीय प्रेस परिषद प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया पीसीआई धर्मेंद्र मिश्र मुकदमा हिमांशु कुमार