होम / मीडिया फोरम / पीडीपी नेता गिरफ्तार, महिला पत्रकार के संग की ये 'गंदी हरकत'!
पीडीपी नेता गिरफ्तार, महिला पत्रकार के संग की ये 'गंदी हरकत'!
केरल पुलिस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता निसार मेथर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक महिला पत्रकार को अश्लील संदेश भेजने का आरोप है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
केरल पुलिस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता निसार मेथर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक महिला पत्रकार को अश्लील संदेश भेजने का आरोप है।
बता दें कि महिला पत्रकार ने पार्टी के नेता अब्दुल नासिर मदनी की सेहत की जानकारी के लिए मेथर को संदेश भेजा था, जिसके जवाब में मेथर ने कथित विवादित संदेश भेजा।
पुलिस ने 29 जून को महिला टीवी पत्रकार की शिकायत के आधार पर पीडीपी के महासचिव मेथर के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसके बाद शुक्रवार को मेथर की गिरफ्तारी हुई और बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
महिला पत्रकार ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने स्वास्थ्य कारणों से निजी अस्पताल में भर्ती मदनी की सेहत की जानकारी लेने के लिए आरोपी नेता को संदेश भेजा था, लेकिन उन्होंने जवाब में अश्लील प्रतीत हो रहे संदेश भेजे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेथर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354ए(1)(4) और 354(1)(1) व केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(ओ) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मेथर के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
महिला ने शिकायत के साथ आरोपी नेता द्वारा भेजे गए संदेश का स्क्रीनशॉट और अन्य जानकारी भी मुहैया कराई है।
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा बीमार पिता को देखने के लिए गृह राज्य जाने की अनुमति दिये जाने के बाद बेंगलुरु सिलसिलेवार बम धमाकों का मुख्य आरोपी मदनी 26 जून को केरल पहुंचा था. हालांकि, कोल्लम स्थित अपने गांव जाने से पहले उसने एंबुलेंस में बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टैग्स महिला पत्रकार गिरफ्तार अश्लील मैसेज पीडीपी नेता