होम / मीडिया फोरम / पर्यावरण के प्रति पत्रकारों ने निभाया फर्ज, लगाए पौधे

पर्यावरण के प्रति पत्रकारों ने निभाया फर्ज, लगाए पौधे

पौधारोपण के साथ-साथ जरूरी है कि लगाए गए पौधों की लगातार देखभाल की जाए

नीरज नैयर 6 years ago

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में रविवार को ‘हरा भोपाल-शीतल भोपाल’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर भोपाल संभाग की आयुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘पौधारोपण के साथ-साथ जरूरी है कि इसकी लगातार देखभाल की जाए।‘ उन्होंने बताया कि 'हरा भोपाल-शीतल भोपाल' अभियान के तहत भोपाल में 11 लाख पौधे लगाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल में भोपाल राजधानी क्षेत्र में वृक्ष आच्छादित क्षेत्र 66 प्रतिशत से घटकर 22 प्रतिशत रह गया है। इससे तापमान में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वहीं, भोपाल के डीआईजी इरशाद वली ने ‘हरा भोपाल-शीतल भोपाल’ में पत्रकारों की भागीदारी पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा, ‘मैंने जो पौधा लगाया है, उसकी देखभाल की जिम्मेदार अब मेरी है। मैं समय-समय पर इसकी देखभाल भी करूंगा।‘ उन्होंने कहा कि पौधारोपण को जन-अभियान बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पौधारोपण की दिशा में हो रहे प्रयासों को सकारात्मक रूप से प्रचारित-प्रसारित करने में सहयोग की मीडिया से अपील की। 

भोपाल के कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने कहा कि ‘हरा भोपाल-शीतल भोपाल’ अभियान में पत्रकारों की भागीदारी पर्यावरण की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि भवन निर्माण में पेड़ नहीं काटने पड़ें। जरूरी होने पर कटने वाले पेड़ों की संख्या से दस गुना अधिक पौधे लगाना अनिवार्य किया जाए।

इस अवसर पर आदेश प्रताप सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र पैगवार, अरशद अली खान, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, उदय मौर्य, सुनील त्रिपाठी, शिशुपाल सिंह तोमर, शब्बीर क़ादरी, अलोक गुप्ता, सरल भदौरिया, अबरार खान, जतिन मिंडोरे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स हरा भोपाल-शीतल भोपाल पौधरोपण अभियान भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

17 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago