होम / मीडिया फोरम / इस वरिष्ठ पत्रकार पर लगा देश व सेना की छवि को खराब करने का आरोप, FIR दर्ज
इस वरिष्ठ पत्रकार पर लगा देश व सेना की छवि को खराब करने का आरोप, FIR दर्ज
हाफिज ने पत्रकार पर आरोप लगाया है कि उसने देश और सेना को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार असद तूर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पाकिस्तान की और यहां सेना की छवि खराब की और बदनाम करने की कोशिश की। रावलपिंडी में हाफिज एहतेशाम अहमद की शिकायत पर उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।
हाफिज ने असद तूर पर आरोप लगाया है कि तूर ने देश और सेना को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है। असद तूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एफआईआर की कॉपी को साझा करते हुए लिखा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वह सोशल मीडिया का नियमित यूजर है और उसने पाया कि तूर कुछ दिनों से हाई लेवल सरकारी संस्थानों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, इनमें पाकिस्तानी सेना भी है। इस तरह वे सेना को बदनाम कर रहे हैं जो कानूनन अपराध है।’
Ok #Rawalpindi police charge me under PECA and registered this FIR on 12 September 2020 on the complaint of proxy Hafiz Ehtisham. Here is the copy of the FIR. This is a sad development for me being a journalist because I never wish to be a news myself.#Pakistan @ICJ_Asia @rcfp pic.twitter.com/fBVVwmTmNZ
— Asad Ali Toor (@AsadAToor) September 14, 2020
पत्रकार असद पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि), 500 (मानहानि के लिए सार्वजनिक बयानबाजी) और धारा 11 (अभद्र भाषा), धारा 20 (किसी व्यक्ति की गरिमा के खिलाफ अपराध) और धारा 37 (गैरकानूनी ऑनलाइन सामग्री) के तहत मामला दर्ज कि गया है। इसके अलावा उनके खिलाफ पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक अपराध अधिनियम की धाराएं (Peca) 2016 भी लगाई गई हैं।
इस बीच पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (HRCP) ने तूर के खिलाफ मामला दर्ज करने की निंदा की है। आयोग ने ट्विटर पर कहा कि पत्रकारों के खिलाफ हो रही इस तरह की कार्रवाई में खतरनाक वृद्धि इस बात की पुष्टि करती है कि सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करने पर तुली हुई है। आयोग की मांग है कि नागरिकों के अधिकारों का सम्मान किया जाए और सरकार और राज्य दोनों ही इसमें सुधार लाएं।
टैग्स पत्रकार एफआईआर असद तूर पाकिस्तान आर्मी