होम / मीडिया फोरम / पत्रकारों के लिए ‘देवऋषि नारद सम्मान' पाने का सुनहरा मौका, यूं करें आवेदन

पत्रकारों के लिए ‘देवऋषि नारद सम्मान' पाने का सुनहरा मौका, यूं करें आवेदन

इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले पत्रकारों का चयन जूरी द्वारा किया जाएगा। आठ मई 2023 को किया जाएगा सम्मान समारोह का आयोजन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

आरएसएस की संचार शाखा ‘इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र’ (IVSK) की ओर से देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2023 से सम्मानित होने वाले पत्रकारों का चयन करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन आठ मई 2023 को किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2023 है।

बता दें कि देवऋषि नारद जी की जयंती के अवसर पर समाज में मीडिया एवं पत्रकारिता जगत के अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए ‘इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र’ द्वारा हर साल देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जो पत्रकारों द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित किया जाता है। सम्मानित होने वाले पत्रकारों का चुनाव एक जूरी द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रख्यात पत्रकार और शिक्षाविद शामिल होते हैं।

इस वर्ष 12 पुरस्कार श्रेणियां हैं। इनके अलावा जीवन सेवा नारद सम्मान श्रेणी के लिए पुरस्कार जूरी द्वारा नामित किया जाएगा। कोई पत्रकार स्वयं भी आवेदन कर सकता है अथवा उन्हें नामित करते हुए कोई दूसरा व्यक्ति भी आवेदन कर सकता है। आवेदन के लिए दिल्ली एनसीआर में स्थित पत्रकार पात्र हैं। इस पुरस्कार के लिए केवल वर्ष 2022 में किए गए कार्यों को मान्यता दी जाएगी।

देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2023 के तहत आवेदन के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। ऑनलाइन के लिए आप ‘इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र’ की वेबसाइट www.ivskdelhi.in या Google Form का उपयोग कर सकते हैं। ऑफलाइन फॉर्म आपको 93, साउथ एवेन्यू, नई दिल्ली–110011 के पते पर भेजने होंगे।


टैग्स पत्रकार अवॉर्ड्स पुरस्कार नारद सम्मान इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

18 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago