होम / मीडिया फोरम / ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क ने धूमधाम से मनाई पहली वर्षगांठ, तस्वीरों में देखें झलकियां

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क ने धूमधाम से मनाई पहली वर्षगांठ, तस्वीरों में देखें झलकियां

इस पार्टी में पत्रकारिता, राजनीति और नौकरशाही के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े तमाम दिग्गज शामिल हुए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सत्य, साहस और समर्पण के विजन को लेकर लॉन्च हुए ‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) न्यूज नेटवर्क ने एक साल का सफर तय कर लिया है। पिछले साल एक फरवरी को राजधानी दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में लॉन्चिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था, जहां देश के जाने-माने पत्रकार उदय शंकर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे और चैनल को लॉन्च किया था।

वरिष्ठ पत्रकार और ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के सीएमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के नेतृत्व में संचालित चैनल की पहली वर्षगांठ पर इसके एक साल के शानदार सफर की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक फरवरी 2024 (गुरुवार) को दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में पत्रकारिता, राजनीति और नौकरशाही के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े तमाम दिग्गज शामिल हुए। इससे पहले चैनल के कार्यालय में भी केक काटकर एक साल की सफलता का जश्न मनाया गया।

बता दें कि ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क जल्द ही बिजनेस न्यूज चैनल भी लॉन्च करने वाला है। इसके साथ ही इसी नाम से इसका अखबार भी जल्द मार्केट में दस्तक देने वाला है।

चैनल की पहली वर्षगांठ पर ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ में हुए आयोजन की झलकियां आप इन चित्रों में देख सकते हैं।

 


टैग्स न्यूज चैनल उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस पहली वर्षगांठ
सम्बंधित खबरें

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

18 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 day ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago