होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 में स्मृति मेहरा का बढ़ा कद, अब संभालेंगी ये जिम्मेदारी
Network18 में स्मृति मेहरा का बढ़ा कद, अब संभालेंगी ये जिम्मेदारी
मीडिया समूह नेटवर्क18 (Network18) में स्मृति मेहरा को प्रमोशन देकर बड़ी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मीडिया समूह नेटवर्क18 (Network18) में स्मृति मेहरा को प्रमोशन देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब ‘नेटवर्क18फोकस’ (Network18 Focus) का एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। अपनी नई भूमिका में वह रेवेन्यू का कामकाज देखेंगी और ‘नेटवर्क18’ की प्रेजिडेंट (मार्केटिंग और स्पेशल प्रोजेक्ट्स) प्रियंका कौल को रिपोर्ट करेंगी। मेहरा को सेल्स के क्षेत्र में काम करने का 16 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह ‘डिस्कवरी चैनल’,‘Arré’ और ‘टर्नर ब्रॉडकास्टिंग’ में भी काम कर चुकी हैं।
‘नेटवर्क18’ के साथ स्मृति मेहरा की यह दूसरी बारी है। अपनी पहली पारी के दौरान वह ‘CNBC-TV18 Focus’ में नेशनल हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। मेहरा ने पुणे की ‘सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज’(Symbiosis Institute of Management Studies) से एमबीए की पढ़ाई की है।
टैग्स नेटवर्क18 स्मृति मेहरा