होम / मीडिया फोरम / इस मंच पर सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार शुभाशीष मल्लिक
इस मंच पर सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार शुभाशीष मल्लिक
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दिग्गज पत्रकार शुभाशीष मल्लिक को समाज में बदलाव लाने की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दिग्गज पत्रकार शुभाशीष मल्लिक को समाज में बदलाव लाने की कोशिशों के लिए सम्मानित किया गया है। भारत के बड़े मीडिया समूहों में से एक ‘एक्शन इंडिया’ ने अपने 25 साल पूरा होने के अवसर पर उत्तर भारत के 25 ऐसे लोगों को सम्मानित किया, जो अपने-अपने क्षेत्र (राजनीति, समाजसेवा, शिक्षा, स्वच्छता, लोकसेवा, जनसंपर्क, पत्रकारिता) में सामाजिक बदलाव के लिए कुछ नया करने की कोशिश में लगे हैं।
15 बरसों से ज्यादा समय से टीवी पत्रकारिता में काम कर रहे शुभाशीष मल्लिक को उनकी दमदार और असरदार लेखनी और टीवी न्यूज में नए-नए प्रयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। शुभाशीष टीवी के उन लोगों में से एक हैं, जो बेहद शांत रहकर बेहतरीन काम करते रहे हैं। आइडिया और क्रिएविटी के धनी शुभाशीष मल्लिक पिछले कुछ महीनों से भारत के गांवों में डेवलपमेंट जर्नलिज्म पर भी काम कर रहे हैं।
टैग्स अवॉर्ड शुभाशीष मल्लिक एक्शन इंडिया