होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बड़ी जिम्मेदारी के साथ अब इस मीडिया नेटवर्क से जुड़े दिनेश गौतम
बड़ी जिम्मेदारी के साथ अब इस मीडिया नेटवर्क से जुड़े दिनेश गौतम
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौतम ने नई पारी की शुरुआत की है और उन्हें पांच...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौतम ने ईटीवी भारत नेटवर्क जॉइन किया है। उन्हें यहां पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार और झारखंड) का न्यूज एडिटर बनाया गया है।
दिनेश गौतम को टीवी न्यूज इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। दिनेश गौतम को हिंदी न्यूज इंडस्ट्री के बेस्ट एंकर के रूप में नवाजा जा चुका है। इसके साथ ही उन्हें वर्ष 2012 में एनटी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह ‘24x7 News’, ‘Live India’ और ‘Sahara News Network’ में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। इससे पहले वह ‘Zee news’ में बतौर प्राइम टाइम एंकर और प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं।
दिनेश ‘Moon Light Theaters’ के साथ बतौर क्रिएटिव हेड भी जुड़े रहे हैं और कई नाटकों का लेखन और निर्देशन भी कर चुके हैं। वह ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह IGNFA, IIFM और कई प्रमुख मास कम्युनिकेशन संस्थानों में गेस्ट फैकल्टी भी रह चुके हैं। मध्य प्रदेश के रहने वाले दिनेश गौतम विज्ञान में परास्नातक हैं और उन्होंने दिल्ली स्थित आईआईएमसी (IIMC) से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
टैग्स दिनेश गौतम ईटीवी भारत नेटवर्क