होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक्ट्रेस पल्लवी जोशी अब न्यूज चैनल पर करेंगी एंकरिंग
एक्ट्रेस पल्लवी जोशी अब न्यूज चैनल पर करेंगी एंकरिंग
न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ ने जानी-मानी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ एक नया शो...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ ने एक नया शो ‘भारत की बात’ (Bharat ki Baat) लॉन्च किया है। इस शो की एंकर जानी-मानी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी हैं, जो इस शो के जरिये व्युअर्स को भारत की सैर पर ले जाएंगी। इस शो में वह अपने देश की महानता व सांस्कृतिक विरासत को एक नए अंदाज में व्युअर्स के समक्ष रखेंगी।
इस शो के 26 पार्ट होंगे, जिनमें ऐसी शख्सियतों को भी दिखाया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यों से देश को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। बताया जाता है कि इस शो का फॉर्मेट आजकल दिखाए जा रहे अन्य शो से अलग हटकर होगा और इसमें देश के सकारात्मक पहलू को दिखाया जाएगा।
‘भारत की बात’ का प्रसारण पांच जनवरी से प्रत्येक शनिवार और रविवार की सुबह दस बजे से किया जाएगा। News18 India के साथ-साथ इसका प्रसारण News18 UP, News18 MP, News18 Punjab, News18 Rajasthan,News18 Bihar और News18 Urdu पर भी किया जाएगा।
टैग्स न्यूज18 इंडिया पल्लवी जोशी भारत की बात