होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चैनल सिस्टम में यूं आएगी ट्रासपैरेंसी, ग्राहकों को मिलेगा असली फायदा...
चैनल सिस्टम में यूं आएगी ट्रासपैरेंसी, ग्राहकों को मिलेगा असली फायदा...
टैरिफ ऑर्डर को लेकर 'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) के नए नियमों को देखते हुए...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
टैरिफ ऑर्डर को लेकर 'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) के नए नियमों को देखते हुए ब्रॉडकास्टर्स ने भी अपने चैनलों के नए मूल्यों के निर्धारण की घोषणा शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर ‘स्टार इंडिया’ (Star India) ने 15 दिसंबर को एक नया कैंपेन लॉन्च कर हिंदी के चैनलों के लिए 49 रुपए महीने के शुल्क वाले अपने वैल्यू पैक की पेशकश की है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए कि प्रत्येक भारतीय तक हाई क्वालिटी का स्पोर्ट्स कंटेंट (जिसमें क्रिकेट, कबड्डी और फुटबॉल आदि खेल शामिल हैं), पहुंचना चाहिए, स्टार इंडिया ने सात भाषाओं (हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, कन्नड़, तेलुगू और मलयालम) में इस वैल्यू पैक में स्पोर्ट्स चैनल भी शामिल किए हैं। दरअसल, ट्राई के नए टैरिफ ऑर्डर 29 दिसंबर 2018 से लागू हो रहे हैं। इसके बाद से दर्शकों को उन्हीं चैनलों के लिए पैसा देना होगा, जिन्हें वे देखना चाहते हैं।
इन नए टैरिफ ऑर्डर के बाद आखिर क्या बदलाव होंगे और स्टार इंडिया की इस मामले में क्या स्ट्रेटजी
संजय गुप्ता के अनुसार, इस तरह की कवायद प्रत्येक इंडस्ट्री में होनी चाहिए। अब कस्टमर के पास विकल्प होंगे कि वह किस चैनल का भुगतान करना चाहता है। कस्टमर अब दूसरों से तुलना भी कर सकता है कि किसका कंटेंट और कीमत बेहतर है। कुल मिलाकर दर्शकों के नजरिये से नया टैरिफ ऑर्डर काफी अच्छा रहेगा।
नए टैरिफ ऑर्डर को लेकर संजय गुप्ता ने कहा, ‘हमारी स्ट्रेटजी सभी जॉनर में कस्टमर्स को बेहतरीन कंटेंट उपलब्ध कराना रहेगी। रही बात हमारी कीमतों की तो स्टार इंडिया प्रयास कर कर रहा है कि लोगों को सही मूल्य पर चैनल देखने को मिलें। लोगों को लगता है कि स्पोर्ट्स चैनल की कीमत अधिक होती है। पहले स्पोर्ट्स चैनलों की कीमत 100 से 200 रुपए रखी गई थी, लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि देश के सभी युवाओ तक स्पोर्ट्स चैनलों की पहुंच होनी चाहिए, इसलिए ये सभी चैनल अब हिंदी में लोगों को सिर्फ 49 रुपए के पैक में देखने का मिलेंगे। मुझे लगता है कि ये अच्छी वैल्यू है। हम अपने चैनलों की कीमतें इस तरह रखने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे सभी कंज्यूमर हमारा कंटेंट प्राप्त कर सकें।’
संजय गुप्ता के अनुसार, ‘जिस तरह के बदलाव हो रहे हैं, उसके बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी देनी की जरूरत है और मेरे हिसाब से यह बहुत जरूरी है। हमने विभिन्न मार्केट के अनुसार अपनी अलग-अलग कीमतें तय की हैं, इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। हमें भी इसके लेकर तमाम कवायद करनी होगी, हालांकि यह थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन धीरे-धीरे सभी चीजें सामान्य हो जाएंगी।’
संजय गुप्ता का कहना है, ‘नई व्यवस्था में सबसे बड़ी बात ये होगी कि कंज्यूमर के पास ज्यादा पावर होगी। उसके पास अपनी पसंद-नापसंद का अधिकार होगा। ऐसे में लोगों की पसंद बनने के लिए चैनलों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। ऐसा होने पर इंडस्ट्री में अच्छा प्रदर्शन करने और बेहतर कंटेंट उपलब्ध कराने का माहौल बनेगा।’
टैग्स टैरिफ ऑर्डर स्टार इंडिया