होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Mail Today’ के मैनेजिंग एडिटर ने दिया इस्तीफा, जल्द करेंगे नई शुरुआत
‘Mail Today’ के मैनेजिंग एडिटर ने दिया इस्तीफा, जल्द करेंगे नई शुरुआत
‘इंडिया टुडे ग्रुप’ (India Today Group) के अंग्रेजी अखबार ‘मेल टुडे’ (Mail Today) के मैनेजिंग एडिटर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2026 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो :
‘इंडिया टुडे ग्रुप’ (India Today Group) के अंग्रेजी अखबार ‘मेल टुडे’ (Mail Today) के मैनेजिंग एडिटर अभिजीत मजूमदार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सोशल मीडिया पर लिखी एक पोस्ट में मजूमदार का कहना है, ‘मेल टुडे में बतौर मैनेजिंग एडिटर यह मेरा आखिरी दिन है। पिछले तीन साल से इससे मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं।’ हालांकि मजूदार ने भविष्य की योजनाओं का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर यह जरूर अपडेट किया है कि वह जल्द ही एक जाने-माने मीडिया हाउस के साथ कुछ नया करेंगे। शुभकामनाओं के लिए लोगों का धन्यवाद अदा करते हुए उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहेंगे।
गौरतलब है कि मजूमदार इस अखबार से वर्ष 2015 से जुड़े हुए थे। इससे पहले वह ‘मिड-डे’ (Mid-Day) अखबार में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) दिल्ली में रेजिडेंट एडिटर भी रह चुके हैं। मजूमदार को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (TOI) और ‘डेली न्यूज एंड एनॉलिसिस’ (DNA) अखबार भ्में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स