होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CM रुपाणी से मिलने पहुंचे 35 पत्रकार, इस वजह से लिया गया हिरासत में...
CM रुपाणी से मिलने पहुंचे 35 पत्रकार, इस वजह से लिया गया हिरासत में...
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के कार्यालय में करीब 35 पत्रकारों को कथित रूप से...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के कार्यालय में करीब 35 पत्रकारों को कथित रूप से जबरदस्ती घुसना महंगा पड़ गया। मंगलवार को उन्हें हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि ये छोटे और मझोले अखबारों के पत्रकार थे और राज्य सरकार की विज्ञापन नीति में किए गए बदलावों का मुद्दा उठाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने गए थे।
गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने कहा, ‘मुख्यमंत्री चाहते थे कि उनके कार्यालय के बाहर जमा हुए पत्रकारों का एक छोटा समूह उनसे मिलने आए, लेकिन बहुत सारे पत्रकारों ने जबरदस्ती मुख्यमंत्री कार्यालय में घुसने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।'
उन्होंने बताया कि पत्रकारों को एक घंटे बाद रिहा कर दिया गया। एक स्थानीय पत्रकार ने कहा कि पत्रकार हाल में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के घर के बाहर पुलिस द्वारा कुछ मीडियाकर्मियों पर किए गए हमले का भी मुद्दा उठाना चाहते थे। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि घटना से राज्य में पत्रकारों के प्रति भाजपा सरकार की उदासीनता का पता चलता है।
टैग्स पत्रकार विजय रुपाणी गुजरात