होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोगों को खूब भा रहा है पत्रकार अनुज शुक्ला का यह नया अंदाज

लोगों को खूब भा रहा है पत्रकार अनुज शुक्ला का यह नया अंदाज

आमतौर पर लोगों को लगता है कि कोई भी पत्रकार वह पूरी जानकारी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

आमतौर पर लोगों को लगता है कि कोई भी पत्रकार वह पूरी जानकारी जनता तक पहुंचाता है, जो उसके पास होती है, लेकिन ये पूरी तरह सच नहीं है। पत्रकार की भी महाभारत के हस्तिनापुर में रहने जैसी हालत होती है। उसकी भी अपनी सीमाएं होती हैं। कभी तकनीकी, कभी संपादकीय तो कभी माध्यम की बाधाएं भी जिम्मेदार होती है। ऐसे में पूरी जानकारी जनता तक नहीं पहुंच पाती है।

यही सोचकर और जनता तक हर क्षेत्र की बिना फिल्टर किए जानकारी पहुंचाने का विजन लेकर एक दशक से ज्यादा समय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय पत्रकार अनुज शुक्ला ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और उसका नाम रखा  ‘knowledge bin anuj’ यानी अनुज के जरिये जानकारी का भंडार।

15 अगस्त 2018 को इस चैनल की शुरुआत की गई, जिस पर पहला विडियो पूर्व प्रधानंत्री अटलजी को समर्पित था। मात्र तीन महीने के अल्प समय में लाखों लोग इस चैनल को देख चुके हैं,  जिसमें भारत ही नहीं यूएस, यूके, सऊदी अरब सहित दुनिया के 15 देशों की जनता शामिल है। 2200 से ज्यादा सब्सक्राइबर इस चैनल को मिल चुके हैं। अभी तक चैनल को करीब 10 लाख मिनट देखा गया है। यही वजह है कि यूट्यूब के सभी पैरामीटर को क्रास करते हुए ये चैनल मोनिटाइज हो गया है। ये जानकरी से भरपूर चैनल किसी सीमा में नहीं बंधना चाहता। हम सबकी रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर राजनीति, स्वास्थ्य, इंट्रेस्टिंग फैक्ट और कई तरह की जानकारियां समेटे हुए है। केरल में फंसे लोगों की मदद कैसे करें, पत्रकारों की मौत के लिए जिम्मेदार कौन? पत्रकार हैं बहुत बीमार, कुछ करो सरकार। इस तरह के विडियो अपलोड कर ये चैनल न सिर्फ जानकारी देता है, बल्कि सामाजिक सरोकार की बात भी करता है।

अनुज शुक्ला ने अपने करियर में पी7, ज़ी न्यूज, इंडिया वॉइस, न्यूज़1 इंडिया और टीवी24 में जॉब की है। पॉलिटिकल पत्रकारिता से कैरियर की शुरुआत करने वाले अनुज इंडिया वॉइस में दिल्ली ब्यूरो हेड और न्यूज1 इंडिया में इनपुट एडिटर के पद पर रहे हैं। डिजिटल मीडिया की बढ़ती हुई ताकत को देखते हुए डिजिटल ग्रुप micircles में भी बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर हाथ आजमाया है। ये चैनल भी डिजिटल मीडिया की बढ़ती हुई पहुंच का ही एक नतीजा है। यूट्यूब के अलावा ये चैनल फेसबुक,  ट्विटर पर भी सक्रिय है।

खास बात ये है कि इसके लिए किसी से फंडिंग नहीं ली गई। अनुज खुद अपने प्रयास से आम लोगों तक ये सब जानकारी पहुंचाने के लिए कर रहे हैं। आप लोग भी इस चैनल के पेज को विजिट करिये और खुद इसके कंटेंट को जांचिए।

https://www.youtube.com/channel/UCC4v0zeQmUsUWNV0PY5PLyg


टैग्स अनुज शुक्ला नॉलेज बिन अनुज
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

6 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

17 hours ago